# "मैंने ईश्वर से दुआ माँगी कि इस्लाम सच ना हो" - एक जर्मन ने इस्लाम अपनाया। मार्सेल क्रास

- Language: hi
- Published: 2026-08-26
- Canonical: https://blog.towardseternity.com/hi/blog/i-begged-god-that-islam-wasnt-true-a-german-converts-to-islam-marcel-krass
- Source video: https://www.youtube.com/watch?v=l80xesFEmao
- Channel: Towards Eternity

This is the cleaned transcript of the source video. The speech is unaltered.

---

जब उन्होंने इस्लाम की बात की, मैंने कहा, "वाह, ये तो बिल्कुल वही है,जिसे मैं पहले से मानता हूँ।" लेकिन फिर वही एक समस्या थी। कि ये इस्लाम है, एक हिंसक और ख़तरनाक धर्म। ये सच नहीं हो सकता। फिर उसने मुझे एक किताब दी, और जब मैंने पढ़ना शुरू किया, मेरा दिल ज़ोर ज़ोर से धड़कने लगा। जैसे मैंने ख़ुद से कहा, "हे ईश्वर, कृपया ये सच न हो।" कुछ भी हो लेकिन इस्लाम नहीं। कृपया कुछ और हो, पर इस्लाम न हो। आख़िर यही सच क्यों हो?

ये जैसे मेरे अंदर दस महीने की लड़ाई थी। और उसी रात मैंने कहा, "मार्सेल, अब बचने का कोई रास्ता नहीं है।" और फिर मुझे अपनी पहली नमाज़ याद है। और ये मेरी ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत अनुभव था। अस्सलामु अलैकुम भाई मार्सेल क्रास। हमारा निमंत्रण स्वीकार करने के लिए धन्यवाद। टुवर्ड्स एटेर्निटी में आपका स्वागत करके बहुत ख़ुशी हो रही है। मैं इससे शुरुआत करना चाहूँगा कि मार्सेल क्रास कौन हैं? क्या आप संक्षेप में अपनी ज़िंदगी के बारे में बता सकते हैं?

वालैकुम अस्सलाम वरहमतुल्लाही व बरकातुहू। और सबसे पहले, इस निमंत्रण के लिए धन्यवाद। मैं यहाँ आकर ख़ुश हूँ। मैं जर्मनी से हूँ। और मैं 48 साल का हूँ। मैं एक ईसाई के रूप में पला-बढ़ा। मैंने 18 साल की उम्र में इस्लाम क़ुबूल किया। इसके तुरंत बाद मेरी शादी हो गई। और अब मेरे तीन बेटे हैं। मैंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, और अब काफी दिनों से, 2007 से आप कह सकते हैं , मैं जर्मनी में इस्लाम के प्रचार का काम कर रहा हूँ। धर्म के प्रति आपकी ज़िंदगी कैसी थी? इस्लाम से पहले आप किस पर विश्वास करते थे?

मैं एक ईसाई के रूप में पला-बढ़ा। मैं हर रविवार चर्च जाता था, करीब आठ साल की उम्र तक। मेरे पिताजी तो किसी चीज़ पर यक़ीन नहीं करते थे। लेकिन मेरी माँ कैथोलिक थीं और उनका विश्वास मज़बूत था। हालाँकि बाद में वह भी पाबंदी से चर्च नहीं जाया करती थीं। मतलब उम्र के साथ-साथ ये सब थोड़ा कम हो गया। मैं एक ईश्वर पर यक़ीन करता था और पैग़म्बरों की कहानियों पर भी। मेरे लिए ये सब कहानियाँ सिर्फ कल्पनाएँ नहीं थीं। लेकिन मैं कभी ट्रिनिटी का कभी मतलब नहीं समझ पाया। एक ख़ुदा है, उसका बेटा है, और फिर पवित्र आत्मा है मैंने इस पर कभी यक़ीन नहीं किया। मैं बहुत प्रार्थनाएँ करता था। इस्लामी हिसाब से कहें तो, मैं दुआ करता था। जब कोई परेशानी होती, तो मैं उससे दुआ करता। चाहे स्कूल की मुश्किलें हों या निजी जीवन की। यहाँ तक कि जब मैं थोड़ा बड़ा हुआ और मुझे एक गर्लफ्रेंड चाहिए थी, तब भी मैंने उससे दुआ की। अब ये अजीब लगता है, लेकिन...

ऐसी कौन-सी बात थी जिसने आपको अपनी धारणाओं पर सवाल उठाने पर मजबूर किया? सबसे पहली बात थी ट्रिनिटी, जो मेरे समझ से बाहर थी। मैंने सोचा, ये तो बिल्कुल ग़लत है। सबसे पहले तो इसीलिए कि यह बहुत जटिल था। एक ही ख़ुदा है, बस वही है। इसके अलावा कुछ नहीं है। और बचपन से ही मैं इसी पर यक़ीन करता था। इसके अलावा, मरने के बाद क्या होगा इसका कोई साफ़ जवाब नहीं था। मैं इस बारे में जानना चाहता था। मैंने लोगों से इसका जवाब जानने की कोशिश की। मैं पूछता, "मरने के बाद क्या होगा?" मैं इस बात को लेकर बहुत उत्सुक था। लेकिन ईसाई धर्म में इसका कोई साफ़ जवाब नहीं मिला। आप एक ईसाई हैं और मानते हैं कि ईसा मसीह ने आपके पापों के लिए जान दे दी, और फिर सब ठीक हो जाएगा। ठीक है, लेकिन मौत के बाद क्या होगा?

मान लो मैं अभी मर गया और मुझे कब्र में रखा गया। फिर क्या होगा? ये तो बताओ। और मैंने ख़ुद से कहा, "एक धर्म को तो इसका जवाब ज़रूर देना चाहिए।" जवाब न होना नामुमकिन है, क्योंकि यह तो सबसे बड़ा सवाल है। ज़िंदगी का मक़सद क्या है? हम यहाँ क्यों हैं, कहाँ जा रहे हैं? मुझे ईसाई धर्म में इसका जवाब नहीं मिला। तब मैंने कहा, "ठीक है, कुछ न कुछ तो कमी है।" आपको इस्लाम के बारे में पहली बार कैसे पता चला? क्या आपके मन में कोई पूर्वाग्रह था? मेरे मन में इस्लाम को लेकर बहुत सारी ग़लत धारणाएँ थीं। क्या आपके कोई मुस्लिम दोस्त थे?

नहीं, लगभग 16 या 17 साल तक तो कोई भी मुस्लिम दोस्त नहीं था। स्कूल में मेरा एक पाकिस्तानी दोस्त था। असल में उसी ने मुझे इस्लाम से परिचित कराया। इस्लाम के बारे में मैं बस इतना ही जानता था कि पहली बात, मुस्लिम लोग सूअर नहीं खाते। जैसे ये इस्लाम का कोई मुख्य स्तंभ हो। दूसरी बात, अगर किसी एक मुस्लिम से उलझे, तो उसके 40 कज़िन तुम्हारे पीछे लग जाएंगे। बस, इस्लाम के बारे में इतना ही जानता था। और हाँ, कुछ-कुछ बातें मीडिया से भी सुन रखी थीं। और मीडिया में इस्लाम के बारे में हमेशा एक ही तरह की कहानियाँ मिलती थीं। आपको इस्लाम के बारे में कोई असली बात नहीं बताई जाती, बल्कि सिर्फ मुस्लिम देशों से जुड़ी बातें मिलती हैं। और जब भी उनके बारे में कुछ सुनते, तो वह जंग होती थी, या कोई आतंकी हमला वगैरह। मुझे लगता था कि इस्लाम एक हिंसक धर्म है। पिछड़ी सोच वाला, शायद ख़तरनाक भी। इस्लाम क़ुबूल करने से पहले इस्लाम के बारे में मेरी सोच ऐसी ही थी। इस्लाम की ओर आपका सफर कैसे शुरू हुआ?

आपको इस्लाम की कौन-सी बात सबसे ज़्यादा प्रभावित कर गई? स्कूल में मेरी मुलाकात उसी पाकिस्तानी दोस्त से हुई। उसने मुझसे इस्लाम पर बात करना शुरू किया। शुरुआत में उसने इस्लाम का नाम भी नहीं लिया। वह बस एक ख़ुदा की बात करता था, कि तुम एक ख़ुदा पर विश्वास करते हो। और आपको यक़ीन है कि सिर्फ़ एक ही ईश्वर है, ट्रिनिटी या कुछ और नहीं?

बिल्कुल, मैंने उससे कहा,"हाँ, मैं इस पर विश्वास रखता हूँ।" फिर उसने मुझसे पूछा, "इस्लाम के बारे में क्या सोचते हो?" ये उसका सवाल था। मैंने कहा, "इस्लाम ही क्यों?" और जब उसने इस्लाम के बारे में बताना शुरू किया, तो मैं जल्द ही समझ गया कि ये तो बिल्कुल वही है जो मैं मानता हूँ। उसने मुझे एक ख़ुदा के बारे में बताया और उसकी ख़ूबियाँ समझाईं, कि वह सर्वशक्तिमान है, हर चीज़ पर क़ाबू रखता है। जब उसने इस्लाम की बात की, मैंने कहा, "वाह, "वाह, ये तो बिल्कुल वही है जिसे मैं पहले से मानता हूँ।" लेकिन फिर वही एक समस्या थी। कि ये इस्लाम है, एक हिंसक और ख़तरनाक धर्म। ये सच नहीं हो सकता। और फिर भी...

जैसे मैंने ख़ुद से कहा, "हे ईश्वर, कृपया ये सच न हो।" "कुछ भी हो लेकिन इस्लाम नहीं।" "कृपया कुछ और हो, पर इस्लाम न हो।" "आख़िर यही सच क्यों हो?" क्योंकि मैंने ख़ुद से कहा, नहीं। मैं इस धर्म को कैसे अपना लूँ? मुझे पता था कि पश्चिम में इस्लाम की कैसी छवि है। और मैंने ख़ुद से कहा, अगर मैंने अपने माँ-बाप, दोस्तों, या किसी को भी बताया कि मैं मुसलमान बन गया हूँ... नामुमकिन। तो इसलिए मैं इस्लाम से आसानी से प्रभावित हो गया, लेकिन इस्लाम की नकारात्मक छवि की वजह से झिझक रहा था। कुछ तो मीडिया के कारण था, और कुछ मुसलमानों के व्यवहार की वजह से, ये भी कहना पड़ेगा। तो क्या आपको आख़िरत के बारे में अपने सवालों के जवाब भी मिले?

मैंने अपने दोस्त से मौत के बाद की ज़िंदगी के बारे में पूछा। क्योंकि जैसा कि मैंने कहा, धर्म के पास इसका स्पष्ट जवाब होना चाहिए। उसने कहा, "हाँ, हाँ, हमारे पास जवाब है।" "मैं तुम्हें पूरी बात बता सकता हूँ, क़ब्र में जाने के पल से लेकर जन्नत और जहन्नम तक की पूरी यात्रा।" मैंने कहा, "हे ईश्वर, मुझे यह पढ़ने दो!" फिर उसने मुझे एक किताब दी जिसमें आख़िरत की पूरी यात्रा थी। और जब मैंने पढ़ना शुरू किया, तो दिल जैसे काँपने लगा। मैं रुक ही नहीं सका। मैं बस पढ़ता चला गया, और जो कुछ पढ़ा, वह कल्पना से परे था। आप हॉलीवुड की कहानियाँ जानते हैं, जैसे कोई ऐस्टेरॉइड धरती से टकरा रहा हो?

उससे कोई तुलना ही नहीं थी। ये तो पूरे ब्रह्मांड का खात्मा था, और फिर सभी इंसानों का दोबारा ज़िंदा होना, और फिर सब अपने रब के सामने खड़े किए जाएंगे, और फ़ैसला होगा। जन्नत और जहन्नम का जो विवरण था मैंने कहा, "हे ईश्वर" और फिर मुझे समझ आया कि ये मज़ाक नहीं है। मुझे एक गंभीर फ़ैसला लेना होगा। मैंने ख़ुद से कहा, "मार्सेल, ख़्याल रखना कि इस दुनिया से इस्लाम क़ुबूल किए बग़ैर मत जाना।" तो आपको समझ आ गया कि इस्लाम ही सही धर्म है, इस्लाम ही सच्चाई है। आप दिल से पूरी तरह संतुष्ट हो चुके थे। हाँ, दिल से मैं पूरी तरह मान चुका था। और जब आपने इस बात की गंभीरता को समझा, कि ईमान के बिना मरना कितना ख़तरनाक है, हाँ, तो वहीं मैंने फैसला किया कि अब मुझे मुसलमान बन जाना चाहिए। फिर भी मैं थोड़ी देर तक झिझकता रहा। इस्लाम की छवि ने यह फैसला लेना और भी मुश्किल बना दिया था। लेकिन आप नतीजों से डर रहे थे, है न?

मैं तो इस्लाम क़ुबूल न करने के नतीजे से बहुत डर रहा था। यही था। मैंने ख़ुद से कहा, "अब जो होगा देखा जाएगा।" लेकिन साथ ही मेरा यक़ीन ये भी था कि अगर मैं यह क़दम उठाता हूँ, और अगर ये सच्चाई है, और मैं उसी एक ईश्वर की इबादत शुरू करता हूँ जैसा कि वह इबादत चाहता है, तो वह मुझे कभी अकेला नहीं छोड़ेगा। वह मुझे कभी मायूस नहीं करेगा। इसका मतलब यह नहीं कि ज़िंदगी में मुसीबतें नहीं आएंगी। लेकिन वह मुझे छोड़ नहीं देगा। और मैं कह सकता हूँ, उसने कभी मुझे छोड़ा नहीं। इस्लाम से परिचय पाने और फैसला लेने में कितना समय लगा? और फिर कितने वक़्त में आपको इस पर यक़ीन आ गया? आप कह सकते हैं कि पूरी यात्रा लगभग दस महीनों की थी। और आख़िर किस बात ने आपको इस्लाम क़ुबूल करने पर मजबूर किया?

जब मैं रात को कार चला रहा था, यह थोड़ा लंबा सफ़र था। आधे घंटे की ड्राइव थी, बाहर अंधेरा था। मैं हर चीज़ के बारे में सोच रहा था। फिर अचानक मेरा ध्यान इस्लाम की ओर गया, और इस मसले की गंभीरता पर। और मुझे आज भी याद है, उस रात मेरे दिल में एक बदलाव आया। जैसे मैं ख़ुद के ही सामने बैठा ख़ुद से बात कर रहा था। ऐसा नहीं कि कोई आवाज़ सुनाई दी, लेकिन ये कह सकते हैं कि मेरे मन में एक चित्र चल रहा था। मैंने कहा, "क्या कर रहे हो तुम?

क्या ये बात गंभीर नहीं है?" और उसी रात मैंने कहा, "मार्सेल, अब इससे बचने का कोई रास्ता नहीं है।" यह सच्चाई है। यह कोई खेलने की चीज़ नहीं है। आप नौकरी में ग़लत फ़ैसला कर सकते हो, या शादी में, ज़िंदगी की बहुत सी चीज़ों में भी। लेकिन यहाँ बात है हमेशा की ज़िंदगी की,आख़िरत की। और ये चीज़ ऐसी थी जिसे मैं... मैं समझ ही नहीं पा रहा था कि हमेशा की ज़िंदगी क्या होती है। और वही रात थी. जब मैंने गहराई से सोचा। और तुरंत ही अपने पाकिस्तानी दोस्त के पास गया और कहा कि, “अब मैं और इनकार नहीं करना चाहता।" मैंने हार मान ली है। फिर क्या हुआ? आपने कलमा कैसे पढ़ा? कलमा पढ़ते वक़्त क्या महसूस हुआ?

कुछ दिन बाद हम दोनों जुमे की नमाज़ के लिए मस्जिद गए। उसने इमाम से बात की और कहा, "कोई है जो इस्लाम क़ुबूल करना चाहता है।" और फिर जुमे की नमाज़ के बाद, करीब 200 लोगों के सामने मैंने कलमा पढ़ा। थोड़ा अजीब अनुभव था, लेकिन बेहद खूबसूरत भी। मैंने कलमा पढ़ा, और जो मैंने सोचा नहीं था, वह ये कि हर एक मेरे पास आया, मुझे गले लगाया और कहा "भाई, इस्लाम में आपका स्वागत है।" वह सच में बहुत खूबसूरत लम्हा था। हम एक चैरिटी संगठन है जिसका उद्देश्य दस भाषाओं में इस्लाम का संदेश पूरी दुनिया तक पहुँचाना है। आपके समर्थन से आप लोगों को इस्लाम अपनाने, हराम को छोड़ने, नमाज़ पढ़ने, हिजाब पहनने, क़ुरआन पढ़ना सीखने जैसे कामों में मदद कर सकते हैं। और इन सभी नेक कामों में भागीदार बन सकते हैं इंशा'अल्लाह टुवर्ड्स इटरनिटी को दान दें और इस सुनहरे मौक़े को हाथ से न जाने दें। जब आपने कलमा पढ़ा, तो उस वक़्त दिल में क्या महसूस हो रहा था?

दिल में क्या चल रहा था? क्या ख़याल आ रहे थे?

उस वक़्त दिल में एक अजीब-सी गर्माहट थी। सच में, एक गर्मजोशी का एहसास था, भाईचारे का एहसास। ख़ासकर इसलिए क्योंकि इतने सारे लोग मेरे पास आए। ये वह लम्हा था जब मैंने कलमा पढ़ा। और फिर मुझे अपनी पहली नमाज़ याद आई। और ये मेरी ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत अनुभव था। पहली बार जब मैंने अल्लाह के सामने सज्दा किया। मैं सज्दे में गया और अल्लाह की क़सम, मुझे उठने का दिल नहीं कर रहा था। मैंने ख़ुद से कहा, "मैं ये पल ज़िंदगी भर कभी नहीं भूलूंगा।" लोग सड़कों पर 50 डॉलर में जो ख़ुशी ख़रीदते हैं वह सफ़ेद पाउडर जिसे नाक में सूंघते हैं वह तो बस एक रासायनिक असर है। लेकिन जब मैंने कलमा पढ़ा और इस्लाम में दाख़िल हुआ, तो मेरी "ख़ुशी की तलाश" ख़त्म हो गई। और यही सबसे बड़ा फ़र्क़ है इस्लाम से पहले वाले मार्सेल और बाद वाले में। इसका मतलब यह नहीं कि ज़िंदगी में मुश्किलें नहीं आतीं, लेकिन फिर भी दिल के अंदर एक सुकून होता है। आप सोचते हैं, "ठीक है, मैं इससे निपट सकता हूँ।" कुछ ईसाई कहते हैं कि "मैं प्रार्थना में आध्यात्मिकता पाता हूँ, मुझे ईश्वर से जुड़ाव महसूस होता है। मुझे कोई और चीज़ नहीं चाहिए।" ऐसे किसी व्यक्ति से आप क्या कहना चाहेंगे?

मैं ये नहीं कहूँगा कि दूसरे धर्मों में भावनाएँ नहीं मिलतीं। लेकिन दो बातें हैं पहली बात, भावनाएँ कहीं से भी आ सकती हैं। लोग कभी फुटबॉल मैच देखते हुए भी भावुक हो जाते हैं। जैसे आप वर्ल्ड चैंपियनशिप देख रहे हो। ज़रा सोचिए, जब स्पेनिश लोग अपनी टीम को जीतते देखते हैं। उन्हें भी भावनाएँ आती हैं, लेकिन इसका ईश्वर से कोई लेना-देना नहीं है। तो सिर्फ भावनाओं का होना कोई बहुत बड़ी बात नहीं होती। और दूसरी अहम बात यह है कि धर्म सच्चा होना चाहिए चाहे वह आपको जो भी अनुभव कराए। भले ही आप किसी और धर्म में ख़ुशी महसूस करते हों। मैं उस पर टिप्पणी नहीं कर रहा, लेकिन सवाल ये है कि क्या वह सच है?

सच्चाई आपकी इच्छाओं के पीछे नहीं चलती। ईश्वर ने हमें सोचने और समझने के लिए अक़्ल दी। और आपके पास कोई वाजिब बहाना नहीं है, अगर आप ऐसा कुछ मानते हैं जो अक़्ल से टकरा रहा हो। ज़ाहिर है जिसे कोई भी न माने, लेकिन आप फिर भी कहते हैं "ठीक है, मैं तो इसलिए मानता हूँ क्योंकि मेरा जन्म इसी में हुआ।" या "क्योंकि मेरे माता-पिता ऐसा ही मानते थे।" हम अल्लाह से ये उम्मीद नहीं कर सकते कि वह इस बहाने को मान लेगा। बहुत से लोग अपने कलमा पढ़ने के लम्हे को ऐसे बताते हैं जैसे किसी ने सीने से बहुत भारी बोझ हटा दिया हो, जैसे दिल पर से कोई वज़न उतर गया हो। क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ?

बिल्कुल ऐसा ही हुआ। और अब मैं दूसरों को भी यही बताता हूँ। जब मैं किसी को झिझकते देखता हूँ, तो मैं उससे कहता हूँ "देखो, मैं समझता हूँ तुम क्या महसूस कर रहे हो।" अभी आपको लगता है जैसे कलमा पढ़ना एक पहाड़ जैसा बोझ है। लेकिन मैं आपको यक़ीन दिलाता हूँ सच में यक़ीन दिलाता हूँ एक बार आपने कलमा पढ़ लिया, फिर वह पहाड़ जैसा कुछ नहीं लगेगा। आपको लगेगा जैसे आपके कंधों से बोझ हट गया हो। शायद इसी वजह से लोग इतना झिझकते हैं। आपको सिर्फ एक पहाड़ नज़र आता है, जबकि वह होता नहीं है। लेकिन आपको पहला क़दम तो लेना ही होगा। जैसे अल्लाह कह रहा हो, बस एक क़दम बढ़ाओ। शुरुआत में मुश्किल लग सकता है, लेकिन पहला क़दम उठाओ। तुम एक क़दम मेरे पास आओ, मैं दस क़दम तुम्हारे पास आऊँगा। लेकिन पहले तुम्हें शुरुआत करनी होगी। मैं तुम्हें मजबूर नहीं कर रहा। ये तुम्हारा फ़ैसला है। बस शुरू करो, फिर देखो क्या होता है। जब मैंने कलमा पढ़ा, तो वह दस महीनों के विरोध के बाद था। अंदर एक संघर्ष चल रहा था। एक भीतरी जंग थी। मैं जानता था कि ये सच्चाई है, लेकिन फिर भी बहाने ढूंढ़ता था कि इसे अभी न अपनाऊँ। दस महीने तक ये मेरे अंदर एक युद्ध जैसा था। और अचानक से वह जंग ख़त्म हो गई। जैसे किसी और जंग की तरह। बस आप ख़ुश होते हैं कि अब सब ख़त्म। लेकिन ऐसा नहीं था कि मैं हारा हुआ महसूस कर रहा था। बल्कि मैं जीतकर बाहर निकला था। और यही मैंने दिल से महसूस किया। ये फ़ैसला बिल्कुल सही था। बस मैंने ख़ुद से यही पूछा, "मैंने इतनी देर क्यों कर दी?" "आख़िर क्यों?" जब आपने अपने घरवालों और दोस्तों को बताया, तो उनका क्या रिएक्शन था?

ओह...

मत पूछिए। सबसे पहले तो मुझे मानना पड़ेगा कि मैंने अपने परिवार के साथ एक बड़ी ग़लती की। मैंने आपको बताया था कि मैं दस महीने तक दिल से यक़ीन कर चुका था, लेकिन मैं पहला क़दम उठाने की हिम्मत नहीं कर सका। इन दस महीनों में मैंने अपने माँ-बाप से इस्लाम के बारे में एक पल के लिए भी बात नहीं की। एक सेकंड भी नहीं। उन्हें नहीं पता था कि मैं किताबें पढ़ रहा हूँ, या अपने दोस्त से बहस कर रहा हूँ। कुछ भी नहीं। फिर मैंने इस्लाम क़ुबूल कर लिया। और शुरुआत में, मैंने अपने माता-पिता को बताने का इरादा नहीं किया। क्योंकि मुझे पता था कि ये बहुत बड़ी बात होगी, ख़ासकर इसलिए कि उन्हें इस बारे में कुछ भी नहीं पता था। लेकिन दिक्कत ये थी कि जब मैंने इस्लाम क़ुबूल किया, वह जनवरी 1995 की शुरुआत थी। शायद उस साल का पहला जुमा। और अगर आप कैलेंडर देखें, तो 1995 में रमज़ान जनवरी के अंत में शुरू हुआ था शायद 26 जनवरी को। मतलब, तक़रीबन तीन हफ़्ते बाद। और मैं रोज़ा रखना चाहता था, लेकिन अभी भी मैं अपने घर में ही रह रहा था। मैं अपनी माँ को कैसे समझाता कि मैं 30 दिन तक दोपहर का खाना नहीं खाऊँगा, - पानी भी नहीं पिऊँगा। - हाँ। तो मुझे पता था कि अगले तीन हफ़्तों में मुझे अपने माता-पिता से बात करनी होगी। वरना मैं शायद 6 महीने तक और टालता। तो उन्हें समझाने का वक़्त ही नहीं मिला। और कोई रास्ता भी नहीं था बचने का। तो रमज़ान शुरू होने से चार दिन पहले मैंने अपने कमरे में नमाज़ पढ़ी और नीचे गया। शाम के क़रीब 8 बजे का वक़्त था। मेरे माता-पिता लिविंग रूम में टीवी देख रहे थे। मैं दरवाज़े के सामने खड़ा था। मैंने कहा, "या अल्लाह, मेरे लिए इसे आसान बना दे।" फिर मैंने दरवाज़ा खोला और अपने माता-पिता से कहा, "माँ, पापा, मुझे आपको कुछ बताना है।" और वह नज़रों से ही पूछ बैठे "क्या बात है?

क्या बताना है?" फिर मैंने सीधे ही कह दिया, "मैं मुसलमान बन गया हूँ।" और फिर मुझे अपने पापा की पहली बात याद है उन्होंने सबसे पहले कहा, "मुसलमान?

वह सब तो आतंकवादी होते हैं।" ये उनका पहला रिएक्शन था। और ये 1995 की बात है, 9/11 से पहले। 1995 की बात है। "मुसलमान तो सब आतंकवादी होते हैं।" यही पहली लाइन थी। मेरी माँ तो जैसे पागल सी हो गईं। ऐसा लगा उस रात डर के मारे वह अपना होश ही खो बैठीं। वह बहुत ज़्यादा डर गई थीं। उनके भाई मेरे मामा उन्होंने सालों बाद मुझे बताया कि मेरी माँ ने उन्हें उसी रात कॉल किया था। वह अपने भाई से बात करना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि रात के 10 या 11 बज रहे थे। उन्होंने फ़ोन उठाया और बस मेरी माँ की आवाज़ सुनाई दी। "वह लोग हमारे मार्सेल को ले गए !" "वह लोग हमारे मार्सेल को ले गए!" बस यही दोहराती रहीं। उन्हें कुछ और सुनाई नहीं दिया बस यही। "वह हमारे मार्सेल को ले गए...

वह हमारे मार्सेल को ले गए..." उन्होंने पूछा, "कौन ले गया? क्या हुआ?" मुझे यक़ीन है कि उस रात माँ को ख़ुद नहीं पता था वह क्या कह रही थीं। और जैसा कि मैंने कहा, ये मेरी ग़लती थी कि पूरे दस महीनों तक मैंने उनसे इस्लाम के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। तो कुछ अच्छा भी हुआ? क्या किसी जर्मन ने आकर कहा, "मुझे नहीं पता था इस्लाम ऐसा होता है"? या फिर, "मेरे विचार अब बदल गए हैं"? क्या ऐसी कोई बात-चीत हुई?

बिल्कुल। उन्होंने आम सवाल ही पूछे। स्कूल में बहुतों ने पूछा – "अब तो शादी कर सकते हो, " "क्या तुमने चार शादियाँ करने के लिए इस्लाम क़ुबूल किया?" "अब समझ आया, तुम चार बीवियाँ रख सकते हो!" ये पहला सवाल होता था। दूसरा – वह हमेशा जिहाद की बात करते थे। धर्म युद्ध – "क्या तुम अब ग़ैर मुसलमानों को मारने वाले हो?" "क्या तुम हमारी ज़बान काट दोगे या ऐसा कुछ?" आप ये सब छवि देख रहे हैं? जैसे मुसलमान तो बस तलवार लिए खड़ा रहता है। हाँ, लेकिन ज़्यादातर ऐसे ही सवाल पूछे जाते थे। जब आपने पैगंबर मुहम्मद (स.अ.व) की ज़िंदगी पढ़ी, और उनके बारे में सीखा, तो उनकी किस बात ने आपको सबसे ज़्यादा प्रभावित किया?

उनकी दया। मैं उनकी दयालुता से बहुत प्रभावित हुआ। जब मैंने पढ़ा कि लोगों ने उनके साथ कैसा बर्ताव किया, उनके ख़िलाफ़ जंग की, कई बार लड़ाई लड़ी, फिर भी जब वह जीत के साथ मक्का लौटे, मैंने इतिहास के कई उदाहरणों से इसकी तुलना की। जब किसी के साथ बुरा हुआ हो, और फिर वह जीत के साथ लौटा हो, तो वह दुश्मनों से बदला लेता है। लेकिन जब पैगंबर (स.अ.व) मक्का में दाख़िल हुए, और लोगों से पूछा, "तुम्हें क्या लगता है, मैं अब क्या करूँगा?" लोग बोले, "हम आपको जानते हैं, हम आपसे सिर्फ भलाई की उम्मीद रखते हैं।" तो उन्होंने कहा, "सब ठीक है।" बस इतना ही कहा – जाओ, सब ठीक है। इंसान के लिए ये आसान नहीं होता। हक़ीक़ी ज़िंदगी में हमसे कोई सड़क पर बदसलूकी कर दे, ज़बानी बदसलूकी या जिस्मानी – तो हम जवाब देना चाहते हैं – ये नेचुरल है। लेकिन उनका सब्र – सब कुछ सिर्फ पैग़ाम की ख़ातिर बर्दाश्त करते रहना…

क्योंकि वह इंसानियत के लिए मिसाल थे। वह अपने अहंकार को रोक लेते थे। हमारे लिए ये करना मुश्किल है। मैं इस्लाम की मिसाल नहीं हूँ, मैं तो बस एक आम मुसलमान हूँ। लेकिन वह इस पैग़ाम के प्रतिनिधि और रसूल थे। उन्हें हर काम के बारे में सोचना था। और उन्होंने ऐसा ही किया भी। उन्होंने अपने अहंकार पर क़ाबू पाया। अगर कभी जंग लड़ी, तो वह भी अहंकार की वजह से नहीं। ये कभी बदला लेने के लिए नहीं था। बल्कि सिर्फ इस पैग़ाम के लिए था। यही चीज़ मुझे सबसे ज़्यादा प्रभावित करती है। उनकी दया। अगर आपको मौक़ा मिले, तो आप उनकी ज़िंदगी का कौन-सा दिन देखना चाहेंगे?

मैं उनका आख़िरी दिन देखना चाहूँगा। सीरत में एक बात मैंने पढ़ी थी। अपने आख़िरी दिन वह मस्जिद में नहीं आ सके क्योंकि बहुत कमज़ोर थे। वह अपने कमरे में थे और बाहर आने की हालत में नहीं थे। उन्होंने कमरे का परदा उठाया, और सहाबा को नमाज़ पढ़ते हुए देखा, और मुस्कराए। वह मुस्कराए क्योंकि अब वह शांति से दुनिया से जा सकते थे। 23 साल पहले जो नामुमकिन सा मिशन शुरू हुआ था, वह अब मुकम्मल हो चुका था, सच में मुकम्मल हो चुका था। ज़रा सोचिए, अल्लाह ने उनसे क्या काम लिया। पहली वह्यी। और उन्हें पता था अब उन्हें अपनी क़ौम के पास जाना है, हर किसी के पास जाना है और हर किसी को मनाना है कि, "मैं अल्लाह का रसूल हूँ, एक फ़रिश्ता मुझ पर आता है, अगर तुमने मेरा कहा न माना, तो जहन्नम में जा सकते हो।" ये बहुत अजीब बात है, सोचिए, ये बात अपने पड़ोसी को बतानी पड़े तो?

वह यही सोचेंगे "तुम पागल हो।" और लोगों ने यही सोचा। ये एक बहुत ही हैरान करने वाली कहानी है। और अगर आप इसे एक ख़ास नज़रिए से देखें, तो ये वाकई हैरान कर देने वाली कहानी है। उनकी ज़िंदगी में कई रुकावटें थीं, बहुत दिन ऐसे थे कि वो सोचा करते "अब कहाँ जाऊँ?" मुझे याद है जब वह तायफ़ गए थे और लोगों ने उनके साथ कैसा सुलूक किया। और जब आप वह दुआ पढ़ते हैं जो उन्होंने उस हालत में की थी तो आपको साफ़ नज़र आता है कि एक इंसान एक मक़सद के साथ बैठा है, और हर दरवाज़ा बंद है। बस अल्लाह से कह रहा है, "अब क्या करें? कहाँ जाएँ?" "क्या मैं मक्का वापस जा सकता हूँ? तायफ़ तो जा नहीं सकता। मैं यहीं बैठा हूँ। अब कहाँ जाऊँ?

क्या करूँ?" और उनकी ज़िंदगी में ऐसा कई बार हुआ फिर हम उनकी आख़िरी घड़ी पर आते हैं, जब वह अपने साथियों को नमाज़ में खड़े देखते हैं। मक़सद पूरा हो गया था। मक़सद पूरा हो गया था... और वह मुस्कुराए। क्या आपकी वजह से आपके आस-पास किसी ने इस्लाम क़ुबूल किया? सिर्फ मेरी बीवी ने। मैंने इस्लाम क़ुबूल किया और कुछ महीनों बाद उसने भी। फिर हमने शादी कर ली। इसलिए मेरी शादी बहुत कम उम्र में हो गई थी। आप अपने वह एहसास बताएँ जब आपने सुना कि वह इस्लाम अपनाने को तैयार है, तब आपको कैसा लगा?

मैंने तो हमेशा यही दुआ की थी। वह वही इंसान थी जिससे मैंने कहा था, अगर हमें परिवार बनाना है तो मैं चाहता हूँ कि मेरी बीवी मुसलमान हो। इसलिए मैंने बहुत चाहा कि वह इस्लाम क़ुबूल करे। और बहुत दुआएँ कीं। मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह मुसलमान बनेगी। लेकिन जैसा कि मैंने कहा, ये एक गंभीर मसला है। सवाल बस ये है कि आप उसे कितना गंभीरता से लेते हैं। हम हमेशा की ज़िंदगी की बात कर रहे हैं। मैं कभी-कभी लोगों को ये मिसाल देता हूँ। सोचिए, किसके बारे में ज़्यादा सोचना चाहिए 80 साल की फ़िक्र या 80 अरब साल की? और ये सोचने पर मजबूर करता है। हाँ, हमारे पास शायद 80–90 साल हैं। या 50 साल...

हमें नहीं पता। पर ये बहुत सीमित है। उसके बाद हमेशा की ज़िंदगी शुरू होती है। ये ज़िंदगी की सबसे गंभीर बात है। मुझे इसका एहसास हुआ, और उसे भी। तो उसने आकर आपको कैसे बताया? क्या आप हमें बता सकते हैं?

हम अपने दोस्त, एक पाकिस्तानी दोस्त के घर गए थे। तब वह स्टूडेंट था। अचानक मैंने उसे देखा। जब किसी के पास कोई ज़रूरी बात होती है, तो आप पहचान लेते हैं। वह थोड़ी नर्वस थी, खड़ी थी बैठी नहीं। मैं और मेरा दोस्त बैठे थे, और वह दरवाज़े के पास खड़ी थी, और बस कह रही थी, "ओके आगे क्या होगा?" फिर वह मुस्कराई और बोली "मैं आज आपको ये बताने आई हूँ कि, मैं मुसलमान बनना चाहती हूँ।" मैंने और मेरे दोस्त ने एक-दूसरे की तरफ देखा। मैंने कहा, "वाह!" ये वही पल था जब उसने कलमा पढ़ा। वहीं हम दो लोगों के सामने, बस और ये सच में ज़िंदगी के सबसे खूबसूरत लम्हों में से एक था। इस्लाम क़ुबूल करने के बाद, आपके सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या थी?

मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती थी, एक बिल्कुल अलग संस्कृति में ख़ुद को ढालना। मैं जिस मस्जिद में नमाज़ पढ़ने जाता था वह एक ऐसे शहर में थी, जिसकी आबादी 280,000 थी। शायद वहाँ तीन या चार जर्मन मुसलमान थे। उस वक़्त मुझे सच में ऐसा लगता था, जैसे मैं किसी और दुनिया से आया हूँ। मैं ख़ुद को एक एलियन जैसा महसूस करता था। हाँ, वह कभी-कभी मुश्किल ज़रूर था। आपने उस एहसास से कैसे निपटने की कोशिश की? और कैसे संभाला?

एक चीज़ थी जिससे वह थोड़ा आसान हो गया। मुझे इस्लामी संस्कृति की एक बात बहुत पसंद आई और वह था इन भाइयों का अपनापन। जब मैं मस्जिद गया और सबको पता चला कि मैं मुस्लिम हूँ तो हर कोई मदद करना चाहता था। "अगर कोई सवाल है, तो मेरे पास बैठो।" "अगर कहीं रुकना है, तो मेरे घर आ जाओ, हमेशा स्वागत है।" ये एक जर्मन के लिए तो अजीब बात थी। हम ऐसे बातें नहीं करते थे। वह लोग सच में दरियादिल थे। उनकी स्वागत करने की संस्कृति ने चीज़ें आसान कर दीं। बहुत से लोग सोचते हैं कि, मुस्लिम बनने का मतलब है अरब बन जाना। नाम बदल देना, पूरी संस्कृति छोड़ देना। क्या आपको भी ऐसे ख़याल आए थे? और आपने इनसे कैसे निपटा?

सच कहूँ तो मुझे भी यही लगता था कि मुसलमान बने तो साथ में अरब भी बनना होगा। आप कहें या न कहें, दिल में ऐसा ही महसूस होता है। सोचते हैं कपड़े बदलने होंगे, नाम बदलना पड़ेगा। और लोग भी अकसर यही कहते हैं। आज तक मुझसे सबसे ज़्यादा पूछा गया सवाल यही है "आपका इस्लामी नाम क्या है?" तो मैं कहता हूँ, "मार्सेल।" "नहीं-नहीं, इस्लामी नाम?" मैं कहता हूँ, "मार्सेल ही है।" "क्या आपने नाम नहीं बदला?" ये बहुत अजीब सी बात है। और इससे इस्लाम के बारे में ग़लत धारणाएँ बनती हैं। क्योंकि जब इस्लाम फैला था उसने कई संस्कृतियों को अपनाया था। बस उन हिस्सों को छोड़ दिया जो हमारे धर्म में मना हैं। जैसे कुछ संस्कृतियाँ थीं जहाँ शराब पीना आम बात थी। बिलकुल, शराब पीना हराम है। लेकिन उसके अलावा उनका खाना, उनका पहनावा जैसा भी हो, अगर वह इस्लामी हदों के अंदर हो तो वह इस्लाम में क़ुबूल है। वरना इस्लाम कभी इतनी दूर तक नहीं फैलता। ज़रा सोचिए, अगर कोई रेगिस्तानी अरब संस्कृति को पूरी दुनिया में फैलाने की कोशिश करता तो मुझे लगता है कि ख़ासकर पश्चिम में ये एक बड़ी रुकावट बन जाती। अगर आप लोगों को ऐसा भाव दें कि इस्लाम अपना लो, लेकिन अपनी संस्कृति छोड़नी होगी, तो नहीं, उन्हें ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है। मैं अपने पिताजी के बारे में सोच रहा था। अब उनकी उम्र 74 साल है। वह कभी भी अरब संस्कृति को नहीं अपनाएँगे। लेकिन वह एक खुदा पर ईमान लाना और उसकी ही इबादत करना क़बूल कर सकते हैं। बस यही काफ़ी है। हमें किसी को अरब नहीं बनाना न तुर्क, न कोई और। हम सिर्फ़ ये चाहते हैं कि वह मुसलमान बनें। क्या कभी कोई असाधारण घटना हुई जब आपने अल्लाह से एक गहरा रिश्ता महसूस किया?

ऐसी घटनाओं में से एक ज़बरदस्त घटना वह थी जब मैंने 1997 के आख़िर में पहली उमरा की थी, उमरा मतलब आप कह सकते हैं, जब आप काबा देखने जाते हैं। हाँ, मक्का में। आप मक्का जाते हैं और अल्लाह के घर में दाख़िल होते हैं। कभी-कभी ज़िंदगी में ऐसे लम्हे आते हैं। हम मानते हैं कि अल्लाह हमारी पूरी ज़िंदगी को देख रहा है। मगर कभी-कभी ऐसे लम्हे आते हैं जब लगता है कि वह हमारा हाथ पकड़ कर हमें एक ख़ास तजुर्बे की ओर ले जा रहा है। ऐसा ही लम्हा था जब मैं पहली बार मक्का गया। मैं उसे कभी नहीं भूल सकता। जब आपने काबा देखा तो क्या आप रोए? कैसा महसूस हुआ? मक्का की वह पहली यात्रा, उसे बयान करना मुश्किल है। मैं लगातार रो रहा था। बस...

कई बार कोशिश की कि रोना बंद करूँ। मैं नमाज़ पढ़ना चाहता था, कुछ करना चाहता था लेकिन मैं ख़ुद को रोक नहीं सका। हर वक्त। जब मैं पहली बार मक्का गया था मैंने पाँच बार उमरा किया, बार-बार जाता रहा। मन ही नहीं भर रहा था। बस टैक्सी ली और सब कुछ ख़ुद ही कर लिया। ये मेरी पहली मक्का यात्रा थी। साथ में बस एक छोटी सी किताब थी। बस चेक कर रहा था कि क्या करना है। लेकिन वहाँ उस पल को पूरी तरह जी रहा था। मैं उसे कभी नहीं भूलूँगा। और ख़ासकर मैं कैसे मक्का पहुँचा पूरा सफर ही बहुत प्यारा था। अब जब याद करता हूँ...

ज़िंदगी में ऐसे लम्हे आते हैं जब लगता है जैसे आप उड़ रहे हैं। और तभी मुझे एक बात समझ आई। मैंने समझा कि इस्लाम में पाँच वक्त की नमाज़ क्यों फ़र्ज़ की गई है। कभी-कभी हम सोचते हैं, अल्लाह को हमारी नमाज़ की क्या ज़रूरत?

नहीं, उसे ज़रूरत नहीं। लेकिन अगर आप नमाज़ नहीं पढ़ते, तो आप अपनी रूह को भूखा मारते हैं। आपकी रूह यहीं है। और जिस तरह जिस्म को खाना चाहिए उसी तरह रूह को भी जीने के लिए कुछ चाहिए। मगर उसे न पानी चाहिए, न जूस, न गोश्त, कुछ और चाहिए। उसे कुछ अलग चाहिए। उसे अल्लाह से जुड़ाव चाहिए। और पाँच वक्त की नमाज़, ये रूह की खुराक है। अगर आप इसे ना करें, तो रूह भूख से मर जाएगी। और यही मैंने उन लम्हों में महसूस किया, ख़ासकर जब मैं मक्का में था। ऐसा लगा जैसे फ़रिश्तों की मौजूदगी महसूस हो रही हो। और मक्का में मैंने यही महसूस किया। और जब आपने उस ज़मीन पर क़दम रखा जहाँ नबी मुहम्मद (स.अ.व) चले थे तो कैसा महसूस हुआ? वह तो...

कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे नबी मुहम्मद (स.अ.व) हर तरफ मौजूद हैं। आप उन छोटी पहाड़ियों को देखते हैं, सफ़ा और मरवा, जिन पर हम चलते हैं जब मक्का में होते हैं। आपको वह लम्हा याद आता है जब नबी (स.अ.व) वहाँ खड़े थे लोगों को कैसे इस्लाम की दावत दे रहे थे और लोगों का रवैया कैसा था। जैसे आप खुद उस इतिहास को जी रहे हों। इस्लाम ने आपकी ज़िंदगी में सबसे बड़ा बदलाव क्या लाया? इस्लाम से पहले और बाद के "मार्सेल" में आपको क्या फ़र्क लगता है? बहुत आसान है। दिल में सुकून और मिठास का वो एहसास है जो आपको ये जानकर हासिल होता है कि आप यहाँ क्यों हैं। यही सबसे बड़ा बदलाव है मेरी ज़िंदगी का। आख़िरी सवाल अगर आपको मौका मिले पूरी दुनिया के ग़ैर-मुसलमानों से कुछ कहने का, तो आप क्या कहना चाहेंगे अगर आपके पास कुछ ही पल हो?

पूरी दुनिया के ग़ैर-मुसलमानों से एक बात कहनी हो? तो मैं क़ुरआन की एक आयत पढ़ना चाहूँगा "क्या तुमने समझा था कि हमने तुम्हें यूँ ही खेल-तमाशे के लिए पैदा किया है? और तुम कभी हमारे पास वापस नहीं लाए जाओगे?" अगर आप बस अपने अंदर झाँकें, तो आप समझ जाएँगे कि एक ही ख़ुदा है। और वह कभी इस पूरी कायनात को यूँ ही नहीं बना सकता। ज़रूर इसके पीछे कोई मक़सद है, जाइए, उस मक़सद को खोजिए। इस कायनात के पीछे क्या है?

भाई मार्सेल क्रास, आपके जवाबों के लिए बहुत धन्यवाद। अल्लाह आपको सलामत रखे और आख़िरी दम तक इस्लाम पर क़ायम रखे। आमीन .....आमीन। हम सब को। हम सब को। मुझे भी इस शानदार इंटरव्यू के लिए आभार व्यक्त करना चाहिए, और मैं उम्मीद करता हूँ कि भविष्य में फिर आपसे मुलाक़ात हो। इंशा अल्लाह। – अस्सलामु अलैकुम। – वालैकुम अस्सलाम।
