Towards Eternity
ब्लॉग पर वापस जाएँ

"मुझे डर था कि कहीं इस्लाम सच न हो" - नास्तिकता से इस्लाम तक

प्रकाशन तिथि

YouTube पर देखें

जब भी मैं अपने दोस्तों के साथ बाहर जाता था, मेरा मक़सद होता था कि मैं इतनी शराब पीऊँ कि मुझे कुछ भी याद न रहे। मैं बस पीता रहता, पीता रहता, पीता रहता। जब मैं सोने जाता, तो बस यही उम्मीद करता, यही दुआ करता कि मैं कभी न उठूँ। मुझे इस ज़िंदगी का कोई मक़सद नज़र नहीं आता था। अगर ज़िंदगी बस यही है, तो इस खेल को ख़त्म करो, सब कुछ ख़त्म कर दो। मैं इसका हिस्सा नहीं बनना चाहता। और मज़हब इसका कोई जवाब नहीं था। मुझे मेरे अंकल का फोन आया, जो मेरी माँ के भाई हैं, और उन्होंने कहा, "तुम्हारी माँ अस्पताल में है और उनकी हालत गंभीर है।" पता है, हार्ट मॉनिटर की रेखा सीधी हो गई थी, और डॉक्टर ने आकर कहा कि हम कुछ नहीं कर सकते। मुझे याद है मैं वहाँ बैठा था। मैंने अपने हाथ उठाए। जो भी मुझे देख या सुन रहा है, मुझे राह दिखा!

मुझे नहीं पता क्या हुआ, ऐसा लगा जैसे कुछ अचानक समझ में आ गया हो, और मैं बहुत डर गया था। क्योंकि मैं समझ गया था कि अब वो जो भी कह रहा है, वो सच है। ये जहाँ से भी आ रहा है, सच है। जिसका मतलब है कि इस्लाम सच्चा है। और मैं बहुत डरा हुआ था। अगर तुमने ये अभी नहीं किया, तो शायद तुम कभी नहीं कर पाओगे। मैंने सोचा, मुझे ये करना ही होगा और मैंने कह दिया। मैंने कहा, अशहदु अल्ला इलाहा इल्लल्लाह, अशहदु अन्ना मुहम्मदुर रसूलुल्लाह। अस्सलामु अलैकुम भाई साइमन वॉल्ग्रेन, हमारा निमंत्रण स्वीकार करने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। टुवर्ड इटर्निटी की ओर से हम आपको अपने बीच पाकर बहुत खुश हैं। व अलैकुम अस्सलाम व रहमतुल्लाहि व बरकातुह। साइमन वॉल्ग्रेन कौन है?

क्या आप हमें संक्षेप में अपनी ज़िंदगी के बारे में बता सकते हैं? मैं स्वीडन का रहने वाला हूँ, वहीं पैदा हुआ और पला-बढ़ा। और असल में मेरी परवरिश एक नास्तिक के तौर पर हुई थी। ज़िंदगी के एक मोड़ पर, मैंने किसी ऐसे इंसान को खो दिया जिससे मैं बहुत प्यार करता था। उस घटना ने मुझे जगा दिया। और आख़िरकार उसी ने मुझे इस्लाम मज़हब की तरफ़ राह दिखाई। इस्लाम से पहले आपकी ज़िंदगी कैसी थी? क्या आप हमें उन दिनों में ले जा सकते हैं?

मेरे लिए ये एक तरह का बदलाव था। जब मैं क़रीब 11, 12 साल का था, जब मेरी किशोरावस्था शुरू ही हो रही थी, तो मेरे माता-पिता का तलाक हो गया। तो वो मेरे लिए एक अहम मोड़ था क्योंकि अब मैं अपनी माँ के साथ रह रहा था, और मेरे पिता कहीं और चले गए थे। ज़िंदगी से बहुत सा ठहराव ग़ायब हो गया था। एक लड़के के तौर पर, जब आपके पास कोई पुरुष आदर्श नहीं होता, तो आपके अंदर कुछ टूट सा जाता है। आप ख़ुद को अधूरा महसूस करते हैं। आपको सही रास्ता दिखाने वाला कोई नहीं होता। और मुझे नहीं पता था कि मैं क्या करूँ, और अफ़सोस की बात यह है कि तलाक के बाद मेरी माँ की हालत और बिगड़ गई। उन्होंने बहुत ज़्यादा शराब पीना शुरू कर दिया। वह बहुत पार्टियां करने लगी, अलग-अलग आदमियों को हमारे घर लाने लगी। ज़रा सोचिए। मेरी ज़िंदगी का ठहराव छिन गया। और अपने घर में भी, मुझे सुरक्षित महसूस नहीं होता था। रोज़ कोई न कोई अजनबी आ जाता था। यह सब बहुत अजीब और असहज लगता था। और मैं बस फिर से पार्टियों और इन सब चीज़ों में लगकर ख़ुद को भटकाने की कोशिश कर रहा था। ऐसा लग रहा था जैसे मैं पहले से ही अँधेरे में था, अलग-अलग स्तर होते हैं। लेकिन अँधेरे की भी अलग-अलग गहराइयां होती हैं, और ऐसा महसूस होता था कि मैं और नीचे, और नीचे गिरता जा रहा हूँ। यह सिलसिला चलता ही जा रहा था। बेशक तब मुझे एहसास नहीं था, पर मैं डिप्रेशन में था। मतलब बहुत ज़्यादा डिप्रेशन में। और नौबत यहाँ तक आ गई कि मैं हर शाम जब सोने जाता था, मैं बस यही उम्मीद करता था, यही दुआ करता था कि मैं न उठूँ। मुझे इस ज़िंदगी का कोई मक़सद नज़र नहीं आता था। अगर बस यही सब कुछ है, तो इस खेल को ख़त्म करो, सब कुछ ख़त्म कर दो। मैं इसका हिस्सा नहीं बनना चाहता। हर सुबह उठना बहुत मुश्किल होता था। जब मैं हाई स्कूल में था, मेरा आख़िरी साल था, तब मेरी माँ, किसी दूसरे शहर के एक आदमी से मिली और उन्होंने मेरी बहन के साथ वहाँ जाने का फ़ैसला कर लिया। उसने मुझे भी अपने साथ चलने को कहा, लेकिन मैं अपनी पढ़ाई के आख़िरी साल में था। तो अगर मैं चला जाता, तो मुझे सब कुछ फिर से शुरू करना पड़ता, और मुझे अकेले रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। मेरे पास कोई नहीं था, बस मैं था और एक बिल्ली। और मुझे अपने ख़र्चे ख़ुद ही उठाने पड़ते थे। मैं पढ़ाई भी कर रहा था और तीन जगह नौकरी भी कर रहा था। वो वक़्त बहुत मुश्किल था। जब भी मैं अपने दोस्तों के साथ बाहर जाता था, पीकर या बिना पिए, मेरा मक़सद होता था कि मैं इतनी शराब पीऊँ, कि मुझे कुछ याद न रहे। अब बस यही मेरा मक़सद था। और मैं बस पीता रहता, पीता रहता, पीता रहता, जब मेरी पढ़ाई ख़त्म हुई, तो मैंने फुल-टाइम से भी ज़्यादा काम करना शुरू कर दिया। ख़ुद को busy रखने के लिए। और फिर मुझे मेरे अंकल का फोन आया, मेरी माँ के भाई का, और उन्होंने कहा, "तुम्हें पता है, तुम्हारी माँ अस्पताल में है और उनकी हालत गंभीर है।" वो बहुत अजीब एहसास था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या महसूस करूँ। बेशक मैं बहुत परेशान था। क्योंकि आख़िरकार वो मेरी माँ है, और मैं उनसे प्यार करता हूँ। पर हमारे बीच का जो भी अतीत था, उसके चलते सब कुछ बहुत उलझा हुआ था। और एक बात जो मैं बार-बार सोच रहा था, मैं बस यही उम्मीद कर रहा था कि मुझे उनसे बात करने का और वक़्त मिल जाए। बहुत सी ऐसी चीज़े हैं जिन्हें हमें सुलझाना है। बहुत कुछ है जो मुझे उनसे कहना है। और हम गाड़ी से वहाँ गए। मैं, मेरे अंकल, उनकी पत्नी और उनकी माँ। हम वहाँ पहुँचे। मेरी माँ कोमा में थीं। वो, अस्पताल के बिस्तर पर थी। यह सब बहुत अवास्तविक लग रहा था। और डॉक्टर ने आकर कहा, कि हम कुछ नहीं कर सकते। और मुझे याद है मैंने उनका हाथ पकड़ा। वो बिल्कुल ठंडा था। एक नास्तिक के तौर पर, ये बहुत मुश्किल होता है। या फिर बहुत आसान होता है ये कहना कि कुछ नहीं होगा...

मौत के बाद कुछ नहीं होता। जब मौत आपके आस-पास न हो आप बस मर जाते हैं, और बात ख़त्म। लेकिन इस बात पर यक़ीन करना बहुत मुश्किल होता है जब आप अपने, अपने माँ या बाप को लगभग मरता हुआ देखते हैं, कितनी उलझनें चल रही थीं, और वो सारी बातें जो मैं उनसे कहना चाहता था। मुझे उन पर बहुत ग़ुस्सा आ रहा था, और मुझे उनकी याद भी आ रही थी, एक ही वक़्त पर, इतने सारे मिले-जुले जज़्बात थे। आपको पता है, वो हार्ट मॉनिटर की लाइन एकदम सीधी हो गई। और मैं बहुत दुखी था। मतलब सच में...

और ये अजीब बात है क्योंकि मुझे नहीं पता था कि मैं-- ये सुनने में बहुत अजीब लगता है लेकिन मुझे नहीं पता था कि मैं उनसे इतना प्यार करता हूँ, और मुझे लगता है कि इस बात ने मुझे बहुत गहराई से एहसास दिलाया कि मौत कितनी क़रीब है। जब आपका कोई अपना जो बहुत बूढ़ा हो, और वो गुज़र जाए। तो ये बात समझ में आती है, कि उन्होंने एक अच्छी ज़िंदगी जी ली। लेकिन वो, वो सिर्फ़ 41 साल की थीं और उन्हें शराब की लत थी। जुए की भी लत थी। उनकी ज़िंदगी बहुत बुरी हालत में थी, उनका बचपन एक बहुत ही ख़राब माहौल में गुज़रा था, जहाँ बहुत मार-पीट होती थी। और वो कोई ज़िंदगी नहीं थी। मेरी आँखें खोलने के लिए मुझे बस इसी की ज़रूरत थी। ज़ाहिर है ग़म के इस दौर से गुज़रते हुए, सब कुछ बहुत नाउम्मीदी और अँधेरे से भरा लग रहा था। लेकिन मुझे लगता है कि मुझे उस दौर से गुज़रना ही था। लोग हमेशा कहते हैं कि सवेरा होने से पहले सबसे घना अँधेरा होता है। मैं भी ठीक उसी हालात में था। सवेरे से ठीक पहले वाले अँधेरे में। और मेरे पास मेरी नौकरी थी। मेरे पास सब कुछ था। मुझे बिल भरने थे। तो मैंने सोचा कि अभी मैं टूट नहीं सकता। मुझे बस किसी तरह ज़िंदा रहना है। उस दौरान स्वीडन में मेडिटेशन करना बहुत मशहूर हो रहा था। इन नए ऐप्स और चीज़ों का इस्तेमाल करना, तो मैंने सोचा, ठीक है, शायद मेडिटेशन से मुझे सुकून मिले। तो मैंने, मेडिटेशन करना शुरू कर दिया। मुझे याद है, मैंने कुछ वक़्त तक ये किया। और एक दिन मुझे साफ़-साफ़ याद है, और ये बहुत अजीब था क्योंकि मैं किसी भी चीज़ पर यक़ीन नहीं करता था। लेकिन मैं वहाँ बैठा था और सोच रहा था, कि अगर वाक़ई कोई हक़ीक़त मौजूद है, अगर ऊपर कोई है, अगर इस ज़िंदगी का कोई मक़सद है, और आपको पता है, और हम यूँ ही शून्य से पैदा नहीं हुए, तो यक़ीनन मैं कम से कम उस ताक़त से संपर्क करने की कोशिश तो कर ही सकता हूँ, जब भी मैं इस बात को याद करता हूँ, तो अपनी सोच की प्रक्रिया समझने की कोशिश करता हूँ। लेकिन वास्तव में कोई सोच-विचार नहीं था। मैंने बस सोचा, "ठीक है, चलो दुआ माँग कर देखते हैं।" जैसे अंदर से कोई आवाज़ आई हो। और मुझे याद है मैं वहाँ बैठा था। मैंने अपने हाथ उठाए। बिल्कुल वैसे ही जैसे आप दुआ माँगते हैं, बहुत अजीब बात है। मैंने अपने हाथ उठाए और कहा, जो भी मुझे देख या सुन रहा है, मुझे राह दिखा!

मुझे उस चीज़ की ओर राह दिखा जो सही, सच्ची और मेरे लिए बेहतर है। उस समय मुझे इस बात की परवाह नहीं थी कि मुझे क्या पसंद है। क्योंकि मैं सब कुछ आज़मा चुका था। क्या आपने जानबूझकर ख़ुदा शब्द का इस्तेमाल नहीं किया?

नहीं, मैं उस शब्द का इस्तेमाल ही नहीं कर सकता था। क्योंकि वो शब्द एक टैबू की तरह था। ख़ुदा शब्द के साथ बहुत सारा जज़्बाती बोझ जुड़ा हुआ था। मेरे ज़ेहन में, मैं आसमान में बैठे किसी दाढ़ी वाले इंसान से बात नहीं कर रहा था। इसलिए मैं वो शब्द इस्तेमाल नहीं कर सका। अब, ज़ाहिर है, मज़हब को लेकर मेरी समझ बहुत कच्ची थी। मैं उस शब्द का इस्तेमाल इसलिए नहीं करना चाहता था क्योंकि मैं इस बात पर बहुत मज़बूती से अड़ा था कि मुझे कोई मज़हब नहीं चुनना है। मेरे लिए मज़हब इसका जवाब नहीं था। मैं इसे लोगों को नियंत्रित करने का एक तरीका समझता था। जैसे भीड़ को क़ाबू करना, उनका ब्रेनवॉश करना, और आप जानते हैं, परियों की कहानियों जैसी बातों में पड़ना, ख़ुदा पर यक़ीन करना। और यह दिलचस्प बात है कि मैंने अपने हाथ उठाए और कहा, "जो कोई भी मुझे देख रहा है और सुन रहा है।" और ये अल्लाह के नामों में से एक है। तो मैंने ख़ुदा नहीं कहा, लेकिन मैंने अल्लाह को पुकारा। अस-समीअ (सब कुछ सुनने वाला), अल-बसीर (सब कुछ देखने वाला), वह जो हर चीज़ को सुनता है और हर चीज़ को देखता है। और मैंने कहा, "जो मुझे सुन रहा है और देख रहा है।" जबकि मैं अकेला था। तो ये एक बहुत ही कमाल की बात है, उसके बाद, तुरंत कुछ नहीं हुआ। हालाँकि कुछ तो हुआ था, लेकिन मुझे लगा था कि कुछ बहुत बड़ा होगा, मतलब, कोई चीज़ एकदम सामने आ जाएगी, जैसे, किसी इशारे की उम्मीद करना, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उस वक़्त मैं दो नौकरियाँ करता था। तो मैं एक म्यूज़िक प्रोड्यूसर था। और मैं एक केयरटेकर का काम भी करता था। तो मज़े की बात ये है कि, मेरे उस म्यूज़िक वाले काम में, मैं एक मुसलमान के साथ काम कर रहा था। एक अल्बानियाई। और हम दोनों पार्टियाँ वगैरह किया करते थे। वो भी बस नाम का ही मुसलमान था। और फिर दूसरे काम में, जो केयरटेकर की नौकरी थी, बहुत ही अजीब इत्तेफ़ाक़ था, कि जिस परिवार के साथ मैं काम करता था वो बहुत ही पक्के ईसाई थे। गहरे ईसाई, और स्वीडन में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। अब उस वक़्त, जब मैं काम करता था, दुआ माँगने के उस वाक़ये से पहले, मैं ऐसा सोचता था, "वो जो मर्ज़ी करें, मुझे कोई परवाह नहीं।" मतलब, मैं अभी से सारे रास्ते बंद न कर दूँ। मुझे बस सवाल पूछने चाहिए। अगर मुझे ये पसंद नहीं आता, तो मैं सवाल तो कर ही सकता हूँ, तो मैंने ईसाई लोगों से बहुत सारे सवाल पूछने शुरू कर दिए। जैसे, ख़ुदा कौन है?

हम यहाँ क्यों हैं?

और मैंने अपने उस मुस्लिम दोस्त के साथ भी यही किया। एक बात मैं जोड़ना चाहूँगा, मैं भूल गया था, ये मुस्लिम दोस्त, मेरी इस दुआ के ठीक बाद। उसने दाढ़ी बढ़ानी शुरू कर दी, नमाज़ पढ़नी शुरू कर दी। हम म्यूज़िक बना रहे होते, और वो कहता, "म्यूज़िक रोक दो, मुझे अब नमाज़ पढ़नी है।" मतलब, उसने ये सब करना शुरू कर दिया था। वो मज़हबी हो गया था, तो मैंने उससे पूछना शुरू किया, और ये बहुत अजीब था क्योंकि मैं सोच रहा था, ठीक है, अगर, अब मैं खुले दिमाग़ से सोच रहा हूँ, अगर मुझे कोई मज़हब चुनना ही है, तो मुझे ईसाई बनना चाहिए। जैसा कि आपने कहा, स्वीडन के झंडे पर एक क्रॉस है। ये एक तरह से मेरे ख़ून में ही है। और सबसे आसान भी। मतलब, ‘मुझे अपनी ज़िंदगी नहीं बदलनी पड़ेगी। मैं फिर भी पार्टी में जा सकता हूँ, मैं गुनाह कर सकता हूँ, कोई परेशानी नहीं है। कम से कम तब मैं ऐसा ही सोचता था। कि अगर मुझे कुछ बनना ही है तो मैं ईसाई बनना चाहता था। लेकिन जब भी मैं उनसे पूछता, "ख़ुदा कौन है?" तो मुझे बात समझ नहीं आती थी। मैं उसे समझ ही नहीं पाता था। और इसकी वजह यह थी कि जिससे भी मैं पूछता, वह अलग जवाब देता। और मैंने सोचा, अगर ये सच है, तो इसका जवाब एक ही होना चाहिए। जैसे एक और एक दो होते हैं, और कल भी ये दो ही होंगे। आप किसी से भी पूछें, ये दो ही होंगे। इसके अलग-अलग जवाब नहीं हो सकते। लेकिन मुझे अलग-अलग जवाब मिले। और मुझे लगा कि मैं एक उलझन(नास्तिकता) से निकलकर दूसरी उलझन में नहीं पड़ सकता। और मैं अपने मुस्लिम दोस्त के साथ इस्लाम के बारे में बातचीत करने में बहुत हिचकिचा रहा था। क्योंकि मैंने सोचा, इस्लाम?

बिल्कुल नहीं। वो तो अरबों का मज़हब है। क्योंकि मैंने अपने दोस्तों को देखा था और मेरी समझ बस उतनी ही थी। लेकिन मैंने उससे पूछा और मेरे एक सवाल ने मेरे लिए सब कुछ बदल कर रख दिया। ख़ुदा कौन है? मेरे पास ऐसे तीन सवाल थे। और ये बहुत दिलचस्प है, क्योंकि ये वो तीन सवाल हैं जो आपको सच की तलाश की तरफ़ ले जाएंगे। हम कहाँ से आए हैं? हम कहाँ जा रहे हैं? हम यहाँ क्या कर रहे हैं?

ये तीन सवाल, और मैं आपसे वादा करता हूँ, ये तीन सवाल बुनियादी तौर पर, नास्तिकता को ख़त्म कर देते हैं। क्योंकि नास्तिकता के पास इसका कोई जवाब नहीं है। और ये हमारी पूरी ज़िंदगी के सबसे अहम सवाल हैं। और इसीलिए जब आप वो सवाल नहीं पूछते, जब आपके पास उन सवालों के जवाब नहीं होते, तो आप ख़ुद को खाली महसूस करते हैं। तो मैंने उससे पूछा, ख़ुदा कौन है?

और उसने कहा, क़ुरआन में एक सूरा है जो इसे समझाता है। बहुत छोटा सूरा, 4 आयतें। और उसने इसे अरबी में पढ़ा और फिर इसका अनुवाद किया। अल्लाह एक है। अल्लाह एक है। वो दो, तीन, चार, पाँच, दस नहीं है। वो एक है। मैंने सोचा, ठीक है, सुनने में अच्छा लग रहा है, बात समझ में आती है। वो अस-समद है, और उसने बताया कि इसका मतलब है कि हर चीज़ उसी की मोहताज है, और वह किसी का मोहताज नहीं। मुझे लगा, ये सच है। हाँ। बिल्कुल। मुझे पता है कि मुझे उस ताक़त की ज़रूरत है, जो भी वो है। क्योंकि मैं अपनी पूरी ज़िंदगी खाली ही रहा हूँ, मुझे किसी चीज़ की ज़रूरत थी, लेकिन मैं अपने प्याले को किसी खाली चीज़ से नहीं भर सकता। इसलिए मुझे कुछ ऐसा चाहिए जो इस प्याले को हमेशा के लिए भर दे। और न उससे कोई पैदा हुआ है, और न वो किसी से पैदा हुआ है। मतलब उसके कोई बच्चे नहीं हैं। उसके कोई माँ-बाप नहीं हैं। कुछ नहीं। और कोई उसके जैसा नहीं है। मुझे नहीं पता क्या हुआ। जैसे कुछ समझ में आ गया हो। और मैं बहुत डर गया था। क्योंकि मैं समझ गया था कि अब वो जो भी कह रहा है, वो सच है। ये जहाँ से भी आ रहा है, सच है। जिसका मतलब है कि इस्लाम सच्चा है। और मैं बहुत डरा हुआ था। सच में उस एहसास के बाद, मैं बहुत डर गया था। तो मुझे पता था कि मुझे सच की तलाश है। मैं वहाँ अपने लिविंग रूम में बैठा था। मुझे सच जानना था। लेकिन अब जब, सच इस्लाम निकला, तो...

मैंने इस्लाम के बारे में और पूछना शुरू किया, और ये सब सही लग रहा था। उस वक़्त से, जब उसने मुझे बताया, क़रीब एक साल तक, मैं बस पूछता रहा, सवाल करता रहा। ये एक ऐसा वक़्त था, हम अभी भी इस काम में थे, उस म्यूज़िक वाले काम में और वो इसे छोड़ना चाहता था, वो ये बात बहुत कहता था। वो कहता था, "मैं ये नहीं कर सकता।" हम जो म्यूज़िक करते थे, वो बहुत ख़राब था। मतलब, वो बहुत ही ख़राब तरह का म्यूज़िक था। आप बहुत बुरे लोगों से मिलते हैं, और आपको पता है बहुत सारा ड्रग्स और शराब, मतलब बुरा माहौल। और ज़ाहिर है वो उस सब का हिस्सा नहीं बनना चाहता था। तो उसने मुझे ये सब सँभालना सिखाया। और हम लोगों से मिलने के लिए अलग-अलग ट्रिप्स पर जाते रहे, म्यूज़िक इंडस्ट्री के ख़ास लोगों से, और न जाने किस-किस से, और ज़ाहिर है इन ट्रिप्स के दौरान, उसे नमाज़ भी पढ़नी होती थी। तो हम मस्जिदों में जाते थे। स्वीडन के कुछ शहरों में,उनके पास, कहीं पर छोटा सा कमरा होता है, लेकिन हम एक ट्रिप पर गए थे। रास्ते में उसने कहा, "ओह, मुझे नमाज़ पढ़नी है।" और हम एक बहुत ही शानदार मस्जिद में गए। और मैंने उसे देखा। मैं ऐसा था कि, इस दौरान भी, मैं मेडिटेशन करता था, मैं अभी भी हर सुबह प्रार्थना करने का अपना छोटा सा रूटीन मानता था। और मैंने सोचा, मेरा ये दोस्त, वो बस ख़ुश लगता है। जैसे हर बार जब वो मस्जिद से वापस आता है, उसके चेहरे पर एक अलग ही नूर होता।" मैं सोच रहा था,"काश मुझे भी पता चले कि यह एहसास कैसा होता है।" तो मैंने उससे कहा सुनो, उसका नाम मंसूर है। मंसूर, क्या मैं भी तुम्हारे साथ मस्जिद चल सकता हूँ?

बस ये देखने के लिए कि ये कैसा होता है, शायद मैं नमाज़ में भी शामिल हो जाऊँ, लेकिन तुम्हें पता है, मैं मुसलमान नहीं बनने वाला। बस एक फ़्री ट्रायल।" जैसे आप कोई फ़्री ट्रायल डाउनलोड करते हैं। उसने कहा, "ठीक है, तो मैं मस्जिद में गया। ये बहुत ख़ूबसूरत थी। वो कुछ इस तरह की मस्जिद थी जहाँ लोग...

मुझे यक़ीन है कि वे नमाज़ पढ़ते होंगे, लेकिन उस वक़्त कोई नमाज़ नहीं हो रही थी। तो वहाँ कोई लोग नहीं थे। वो लगभग खाली थी, लेकिन बहुत बड़ी थी। और फिर हम, हम वज़ू की जगह पर गए जहाँ आप ख़ुद को धोते हैं। और उसने कहा, "ठीक है, अब नमाज़ पढ़ने से पहले हमें ख़ुद को धोना होगा।" और मैं नल चालू करने ही वाला था। और उसने कहा, "रुको, साइमन, मुझे तुम्हें कुछ बताना है।" और पहली बार वह बहुत सीधे अंदाज़ में बोला। "देखो, यह कोई मामूली बात नहीं है। जो तुम अब करने जा रहे हो, वह एक मुसलमान का अमल है। तुम वुज़ू करोगे, नमाज़ पढ़ोगे, और अपने सिर को ज़मीन पर रखोगे उसके सामने जो सबसे बुलंद है। तुम्हें अपने दिल और ज़बान से ये क़बूल करना ‘होगा कि तुम एक मुसलमान हो। क्योंकि यह ठीक नहीं कि तुम यह सब करो और फिर भी मुसलमान न हो। यह मुसलमानों का अमल है। अल्लाह ने हमें इसी उद्देश्य के लिए पैदा किया है।" और मुझे एहसास हुआ, ठीक है, अब ये सच है। मैं इसे टाल नहीं सकता। और मैं हमेशा यह बात बताता हूँ, हर बार जब मैं ये कहानी सुनाता हूँ, क्योंकि इस्लाम में एक अवधारणा है, इस्लाम में एक अवधारणा है, शैतान के वसवसों की। और शैतान की फुसफुसाहट, वो सबसे मज़बूत तब होती है जब कोई इस्लाम क़बूल करने वाला होता है। सबसे मज़बूत। और मैंने, वल्लाह,(अल्लाह की क़सम) उसे महसूस किया। मतलब, मैं इसे बयां नहीं कर सकता। जैसे एक ही पल में मुझे लगा कि मुझे बुख़ार हो गया है, 40 डिग्री बुख़ार। मैं काँप रहा था। मुझे लग रहा था कि मुझे उल्टी हो जाएगी। मुझे भिनभिनाने की आवाज़ सुनाई दे रही थी। जैसे मेरे आस-पास हज़ारों मक्खियाँ हों, मैं ध्यान ही नहीं लगा पा रहा था। वो "बिज़्ज़" जैसी आवाज़ थी। और मैं सोच रहा था "ये क्या हो रहा है?" और उस पल में मैं ऐसा सोच रहा था, "तुम्हारे दोस्त क्या कहेंगे?

वो क्या कहेंगे, और वो, और वो..." मैंने अपने दोस्त के साथ इस बारे में बहुत बात की थी। जैसे, "अगर मैं मुसलमान बन गया, तो मेरे दोस्त और बाकी सब क्या कहेंगे, और मेरा दोस्त हमेशा यही कहता था, "देखो, साइमन, जितने वक़्त से मैं तुम्हें जानता हूँ, तुमने कभी परवाह नहीं की। जैसे, तुम पार्टी में जाते हो, पागलों की तरह हरक़तें करते हो। तुम्हें परवाह नहीं होती कि लोग क्या सोचेंगे। लेकिन अब जब बात इस्लाम की है, तो अब तुम्हें परवाह है?" तो ये थोड़ा अजीब है, ख़ैर, तो उस पल, मुझे बस यही महसूस हो रहा था। और मुझे लग रहा था, "मैं बस यहाँ से भाग जाना चाहता हूँ। मैं बस बाहर भागना चाहता हूँ।" लेकिन वहाँ कुछ था, मैं बयां नहीं कर सकता, इसमें कोई रौशनी थी, कोई आवाज़ या कुछ ऐसा, जो मुझसे कह रहा था, "अगर तुमने ये अभी नहीं किया, तो शायद तुम कभी नहीं कर पाओगे। और शायद तुम्हारा अंजाम भी तुम्हारी माँ जैसा हो। तुम्हारी ज़िंदगी बहुत ख़राब हो जाएगी, तुम गुज़र जाओगे, और तुम्हें पछतावा होगा। तुम्हें पता है कि ये सच है।" और मैंने सोचा, मुझे ये करना ही होगा। तो मैंने कह दिया। मैंने कहा “अशहदु अल्ला इलाहा इल्लल्लाह, व अशहदु अन्ना मुहम्मदुर रसूलुल्लाह।” मैंने बस ये कह दिया। कुछ इस तरह। मैं जो भी महसूस कर रहा था, उल्टी करने का मन, वो सब- ग़ायब हो गया। ऐसा लगा जैसे किसी ने मेरे सिर पर पानी, साफ़ पानी डाल दिया हो और मुझे बिल्कुल नयापन महसूस हुआ। सब कुछ ख़त्म हो गया था। और तुम्हें पता है वो खालीपन जिसके बारे में मैंने इतनी बात की थी?

मेरी ज़िंदगी में पहली बार, वो वहाँ नहीं था। वो वहाँ नहीं था। वो ऐसा था, इसे कैसे बयां करूँ? यार, जैसे आप घंटों से पहाड़ चढ़ रहे हों। आपके पास एक बड़ा सा बैकपैक हो, और आप बस थक चुके हों, और फिर आप उसे नीचे रख दें। ये सारा बोझ एकदम से उतर गया। और फिर हम नमाज़ की जगह पर गए। और मैंने अपना सिर ज़मीन पर रखा, अपनी पहली नमाज़ पढ़ी, सलातुल-असर अदा की। और मुझे लगा, "मुझे अपना घर मिल गया। यही मेरी जगह है। मैं इसी की तलाश में था।" तो आपके इस्लाम क़बूल करने पर आपके आस-पास के लोगों का क्या नज़रिया था?

सबसे मुश्किल चीज़ शायद मेरे दोस्तों के साथ थी क्योंकि वो ही ऐसे लोग थे जिनके साथ मैं घूमता-फिरता था। और मुझे याद है मैंने उनसे बात करनी शुरू की और उन्हें बताया, "देखो, मैं असल में मुसलमान बन गया हूँ।" और ये उस तरह के दोस्त थे, आपको पता है, "सबसे अच्छे दोस्त, उम्र भर के लिए भाई।" और जब मैंने ऐसा कहा, तो उन्होंने मुझे फोन करना बंद कर दिया। उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। सब चले गए। उन्होंने बस... मुझे डिलीट कर दिया। और मैं सोच रहा था, "ये क्या हुआ?

उन भाईचारे वाली बातों का क्या हुआ, क्या हुआ?" तो मैंने वो सारे, वो सारे दोस्त खो दिए। यहाँ तक कि उनमें से कुछ मुसलमान भी थे। लेकिन उन्हें लगा कि, देखो अगर तुम एक सच्चे मुसलमान बनने जा रहे हो, तो हम तुम्हारे साथ नहीं रह सकते। और ये बहुत मुश्किल था। जैसे सूरह अल-बक़रह में एक बहुत ही ख़ूबसूरत आयत है, उन आयतों में से एक जो मुझे पसंद है। "हो सकता है कोई चीज़ तुम्हें पसंद हो लेकिन वो तुम्हारे लिए बुरी हो। हो सकता है कोई चीज़ तुम्हें नापसंद हो लेकिन वो तुम्हारे लिए अच्छी हो। अल्लाह जानता है और तुम नहीं जानते।" और ये उन तरीक़ों में से एक है जिससे अल्लाह ने मेरी हिफ़ाज़त की। क्या होता अगर मैं एक मुसलमान होने के नाते भी उनके साथ घूमता, इन पार्टियों में जाता?

मुझे नहीं पता, शायद मैं भटक जाता। मैंने एक बार अपने परिवार को बताया, इसकी दो मज़ेदार कहानियाँ हैं। मैं अपने परिवार के साथ बैठा था, मैं बहुत घबराया हुआ था, और मैंने उनसे कहा, "देखो, मैंने मुसलमान बनने का फ़ैसला किया है।" और उनका रिएक्शन था, उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या कहें। और उन्होंने कहा, "तुम कोई आतंकवादी तो नहीं बनने वाले हो, तुम्हें पता है, तुम ऐसा कुछ नहीं करने वाले हो..." क्योंकि उस वक़्त, सीरिया में जो जंग चल रही थी, वो पूरा मामला ज़ोरों पर था। हर तरफ यही चर्चा थी। तो वो मुझसे पूछने लगे, "तुम वहाँ जाकर लोगों को गोलियाँ तो नहीं मारोगे?" वो ऐसे अजीब सवाल पूछ रहे थे। ये उन मज़ेदार बातों में से एक है एक और बात मेरे काम की जगह पर हुई, जो मेरा म्यूज़िक स्टूडियो था अब मैं वहाँ एक तरह से बॉस बन गया था, और जब मैं मुसलमान बना, तो मैंने सोचा, "ठीक है, मैं समझ गया कि मेरा दोस्त वहाँ से क्यों जाना चाहता था। मैं भी छोड़ना चाहता था।" लेकिन मुझे काम किसी और को सौंपना था। और एक दिन हमारी बड़ी मीटिंग थी, जिसमें सारे वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। और नमाज़ का वक़्त हो गया था। उस वक़्त मैं थोड़ा अजीब व्यवहार कर रहा था। मैंने सोचा, मुझे परवाह नहीं है। मैंने वहीं सबके सामने अपनी जा-नमाज़ निकाली, वहाँ मीटिंग चल रही थी, लंच ब्रेक जैसा कुछ था। और मैंने सबके सामने नमाज़ पढ़ना शुरू कर दिया। मैंने सोचा, मुझे परवाह नहीं। और फिर कुछ दिनों बाद, मेरी बॉस एक मीटिंग करना चाहती थी। हमने ऑफिस में तो मीटिंग ही नहीं की। वो नहीं चाहती थी कि बाकी सहकर्मी आसपास हों, तो हमें एक कैफे जाना पड़ा जहाँ कोई और न हो, जो हमें देख सके या सुन सके कि वो मुझसे क्या पूछना चाहती है। तो उसने मुझसे पूछा, "क्या तुम ठीक हो?

क्या तुम्हारा दिमाग़ ठीक है?" मैंने कहा, "क्या? मैं ठीक हूँ। मैं बिल्कुल ठीक हूँ।" "क्या तुम डिप्रेशन में हो? क्या तुम्हें मदद चाहिए?" मैंने कहा, "नहीं!" "नहीं, क्योंकि हमने तुम्हें पहले ये सब करते हुए देखा है और मुझे नहीं पता, वहाँ कुछ लोग बातें कर रहे हैं, तो हम परेशान हैं। इसलिए ये इमरजेंसी मीटिंग रखी ताकि देख सकें कि तुम्हें हमसे कुछ चाहिए, क्या कोई मदद चाहिए। वही बात, बहुत ज़रूरी है कि तुम कट्टरपंथी न बनो। तुम मुसलमान बन सकते हो, लेकिन आतंकवादी मत बनना, ऐसा-वैसा कुछ मत करना।" और मैं बस हैरान रह गया, आप जानते हैं। मेरे अपने लोग मुझे पागल समझ रहे थे। फिर आपने उस अकेलेपन का सामना कैसे किया?

मेरे पास बहुत सारे भाई थे। जब मैं मुसलमान बना, तो ये सबसे अद्भुत चीज़ थी। मुझे याद है, शायद इस्लाम कबूल करने के अगले ही दिन की बात है। क्योंकि पहले दिन हमने मस्जिद में नमाज़ पढ़ी, फिर हम कैमरा लेने गए और उसने कहा, "देखो, असल में यहाँ एक इस्लामी लेक्चर हो रहा है। चलो वहाँ चलते हैं।" और वहाँ मेरी मुलाकात दूसरे मुसलमानों से हुई। फिर मैं उस अपार्टमेंट में गया, और मैं घबराया हुआ था, क्योंकि मैं नया था और कोई गलत बात नहीं कहना चाहता था। मुझे अरबी भी नहीं आती थी, यहाँ तक कि "अस्सलामु अलैकुम" कैसे कहते हैं, मुझे इसकी भी ठीक से जानकारी नहीं थी। तो मैं अंदर गया और वे बहुत खुश थे। वे मुझे देखकर बोले, "अरे साइमन!

इधर आओ!" मैं हैरान था, "ये कौन है?" "यहाँ बैठो, नहीं, नहीं, यहाँ बैठो। ये लो खाना, ये देखो।" और उन्होंने मुझे तोहफे दिए, और मैंने सोचा, "ये क्या हो रहा है?" और मैंने महसूस किया, ज़रा सोचिए। अजनबी लोग, वो मेरे बारे में कुछ नहीं जानते, लेकिन वो मुझसे प्यार करते हैं। मेरे परिवार के लोग थे जिन्होंने मुझे कभी फोन नहीं किया। लेकिन इन लोगों को मेरा नाम तक नहीं पता था, मगर वो मुझसे प्यार करते हैं। ये आप सिर्फ इस्लाम में ही पा सकते हैं। तो इसने मेरी बहुत मदद की। एक सपोर्ट सिस्टम का होना। और ईमानदारी से कहूँ तो ये मेरी ज़िंदगी में पहली बार था जब मेरे पास कोई सपोर्ट सिस्टम था। क्योंकि पहले ऐसा था कि, तुम अकेले हो, चीज़ों को खुद ही संभालना है, अपने काम से काम रखो, लोगों से बात मत करो। बस। लेकिन यहाँ ऐसा था कि आप उनसे सवाल पूछ सकते हैं, "यार, मैं ये कैसे करूँ?

वो कैसे करूँ?" और वो आपको बताते थे। मुझे लगता है कि वो भाईचारा, वो समुदाय बहुत ज़रूरी है। क्या आपने कभी कोई ऐसी असाधारण घटना अनुभव की है। जहाँ आपने अल्लाह से खास जुड़ाव महसूस किया हो?

बहुत बार, बहुत बार। एक चीज़ जो मुझे हमेशा हैरान करती है, वो दुआ की ताक़त है। वल्लाह, मैं गिन नहीं सकता कि मैंने कितनी बार किसी चीज़ के लिए दुआ की और बिल्कुल वही चीज़ हो गई। नामुमकिन तरीके से। 2019 में मैं मिस्र से वापस आया। मेरे पास पैसे नहीं थे। पैसे खत्म हो गए थे, इसलिए काम शुरू करना पड़ा। मैंने सोचा, "यार, फिर से स्वीडन नहीं।" और मेरे दिमाग में अभी भी था, मुझे कहीं और बसना है। लेकिन मेरे दिमाग में एक और बात थी। मुझे शादी करनी थी। मैं अपनी ज़िंदगी किसी और के साथ बाँटना चाहता था। और फिर वहीं मुझे मेरी पत्नी मिली। 6 मार्च 2020 को हमने शादी की। । और अगले ही दिन लॉकडाउन लग गया। कोविड आ गया। हम लॉकडाउन में थे और सोच रहे थे, "हमें कहीं तो जाना चाहिए। अपार्टमेंट में बैठे-बैठे बोर हो गए हैं।" और उसके किसी दोस्त ने हमें दुबई के बारे में बताया। मेरे दिमाग में, दुबई बस पार्टियों की जगह थी। बस यही सुना था मैंने। और मैंने कहा, "दुबई?

मैं किसी इस्लामी मुल्क में रहना चाहता हूँ, दुबई नहीं जा सकता।" और फिर हमने सोचा, "वही एक जगह है जो खुली है। तो हमने कहा, ठीक है, चलते हैं। वही एकमात्र रास्ता था।" तो हम वहाँ गए, पहुँचे, और मैं हैरान रह गया। यह सबसे खूबसूरत चीज़ थी जो मैंने कभी देखी थी। मैंने मुसलमान लोगों को देखा। सब कुछ कितना खूबसूरत, कितना साफ था। दुबई के बारे में मेरी सोच तुरंत बदल गई। हम वहाँ रहे। सब कुछ बहुत सस्ता था। हम एक बहुत अच्छे होटल में रुके और घूमते रहे। और मैंने अपनी पत्नी से कहा, "देखो, क्या तुम किसी इस्लामी मुल्क में बसना चाहती हो?" उसने कहा, "हाँ।" मैंने कहा, "मैं भी। हम सफर पर हैं, और मुसाफिर की दुआ क़बूल होती है। तो चलो बहुत दुआ करते हैं कि हम यहीं बस जाएँ।" कैसे?

पता नहीं। मैं घर आया। और मुझे जो पहला फोन आया, वो था, "तुम्हें निकाल दिया गया है।" कोविड की वजह से, "हम यह ऑफिस बंद करने जा रहे हैं। तुम और बाकी लोग अब बाहर हो।" मैंने कहा, "क्या?" और मेरी पत्नी, वो गर्भवती थी। मैंने सोचा, "मेरी नौकरी जा रही है, ये क्या हो रहा है? मैंने तो दुआ की थी!

यहाँ तो सब उल्टा हो रहा है।" लेकिन याद रखें, सुबह होने से पहले की रात सबसे अँधेरी होती है। तो मैंने सोचा, "ठीक है, अब हम क्या करें?" मेरे पास कोई और रास्ता नहीं थी। क्योंकि मेरे पास कोई अच्छी एजुकेशन नहीं थी। और कोविड के दौरान नौकरी ढूँढना नामुमकिन था। हर कोई, अपने कर्मचारियों को काम से निकल रहा था, हम एक बच्चे की उम्मीद कर रहे थे, तो लगा, "मैं उनकी देखभाल कैसे करूँगा?" और फिर मैं मस्जिद गया और वहाँ एक आदमी था, जो कुछ समय पहले ही मुसलमान बना था। स्वीडिश। उसके पास पीएचडी की डिग्री थी। उसने मदीना में पढ़ाई की थी, इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ मदीना में। उसने कहा, "साइमन, मुझे तुम्हें कुछ बताना है। तुम्हारी ज़िंदगी कैसी चल रही है?

सब कैसा है?" मैंने कहा, "भाई, मेरी नौकरी चली गई है। मुझे नहीं पता क्या करूँ।" और उसने कहा, "देखो। दुबई के कुछ लोगों ने मुझसे संपर्क किया है।" मैंने कहा, "अच्छा?" उसने कहा, "एक बहुत बड़ा संगठन है, एक चैरिटी संस्था, जो बहुत सारे प्रोजेक्ट चलाती है। उनका एक प्रोजेक्ट है लोगों को इस्लाम पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप दिलाना। तो वे लोगों को मदीना वगैरह भेजते हैं। लेकिन उनका एक खास प्रोजेक्ट है। उन्होंने पहले कभी ऐसा नहीं किया। वे अब तक सिर्फ अरब लोगों के साथ काम करते रहे हैं। पहली बार, वे यूरोप से किसी को लाना चाहते हैं। उन्होंने मुझसे बात की और मैंने तुम्हारे बारे में सोचा।" मैंने कहा, "क्या?" "हाँ, वे स्कॉलरशिप, वे सारा खर्च उठाएंगे। तुम जा सकते हो।" मैंने कहा, "सच में?" उसने कहा, "हाँ!

बस एक महीने की बात है, सामान बाँधो!" तो वो उन पलों में से एक था, ज़रा सोचिए, मैंने दुआ की थी, लेकिन मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि वहाँ कैसे पहुँचूँगा। मेरे पास पैसे नहीं थे। हमने अपनी सारी बचत उस ट्रिप में खत्म कर दी थी। मैं वापस आया, नौकरी भी चली गई थी। मैं क्या करता?

इसीलिए मैं हमेशा लोगों से कहता हूँ कि दुआ को कभी कम मत समझो। ये आपके पास सबसे मज़बूत हथियार है। और इस्लाम में, एक सच्ची दुआ हमेशा क़बूल होती है। इसके क़बूल होने या पूरी होने के तीन तरीके हैं। या तो इस ज़िंदगी में आपको वो मिल जाए जो आप चाहते हैं, वो आपको इस दुनिया में नहीं देगा, वो आपको आखिरत में कुछ अता करेगा, या फिर वो आपको उससे बेहतर कुछ देगा। क्या आपके सर्कल में या परिवार के सदस्यों, करीबी दोस्तों में से किसी ने आपसे प्रेरित होकर इस्लाम अपनाया?

मुसलमान बनने के कुछ ही समय बाद मैंने अपने पिता से इस बारे में बहुत बात की। मुझे याद है मैंने उन्हें ईमान के छह अरकान के बारे में बताया। अल्लाह पर यकीन, उसके रसूलों, उसकी किताबों, फरिश्तों पर यकीन, यौमुल आख़िर (क़यामत के दिन) और क़दर (तक़दीर) पर यकीन। और उन्होंने कहा, "मैं इस पर यकीन करता हूँ।" मैंने कहा, "क्या?

"हाँ। ये मुझे सही लगता है।" मैंने कहा, "तो आप तो मूल रूप से मुसलमान ही हैं। अगर आप इस पर यकीन करते हैं, तो आप मुसलमान हैं।" उन्होंने कहा, "ठीक है।" मैंने कहा, "क्या आप शहादा पढ़ना चाहते हैं?" उन्होंने कहा, "बिल्कुल!" मैंने कहा, "ठीक है!" मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। फिर वो इंग्लैंड चले गए। वहाँ उनकी मुलाकात एक लड़की से हुई, जो सुन नहीं सकती थी। वो ईसाई थी। और फिर जब फिलिस्तीन और गाज़ा के साथ ये सब हुआ, ज़ाहिर है वो सब वीडियो और बाकी चीजें सामने आने लगीं, उन्होंने मुझे फोन किया और कहा, "मैं भी मुसलमान बनना चाहती हूँ।" मैंने ये वीडियो देखे। और फिलिस्तीन के लोगों के पास जो कुछ भी है, मुझे वो ईमान चाहिए। तो उसने इस्लाम अपना लिया, अल्हम्दुलिल्लाह। और हाल ही में पिछले साल मैं अपने पिता की माँ से मिलने गया। वो बहुत बुज़ुर्ग हैं, करीब 95 साल की। अपनी ज़िंदगी के आखिरी पड़ाव पर, बहुत बीमार। मैंने उन्हें भी सब कुछ बताया कि इस्लाम क्या है। और अल्हम्दुलिल्लाह, उन्होंने भी इसे अपना लिया। और आखिर में, अगर दुनिया के सभी गैर-मुसलमानों से बात करने का मौका मिले, तो आप उनसे कुछ पलों में क्या कहना चाहेंगे?

एक आयत है जिसके बारे में मैं सोचता हूँ, "कुलु नफ्सिन ज़ाइक़तुल मौत।" "हर एक इंसान मौत का मज़ा चखेगा।" और इसी चीज़ ने मुझे जगाया। और मुझे लगता है लोग इस सवाल से डरते हैं, क्योंकि उन्हें नहीं पता कि इसके बाद क्या होता है। ये एक ऐसी हकीकत है जिसका सामना करने से लोग बहुत डरते हैं, और मैं उनसे यही कहूँगा। मौत के बारे में सोचें। बुरे तरीके से नहीं। मौत के बारे में ऐसे सोचें कि ये एक नई शुरुआत है। क्या हो अगर मौत आपके लिए एक नई शुरुआत हो, एक दूसरी ज़िंदगी? आप उस ज़िंदगी के लिए कैसे तैयारी करेंगे? क्या आप तैयार हैं या नहीं? मौत के बारे में सोचने से ये तीन सवाल सामने आएंगे। हम यहाँ क्यों हैं? हम कहाँ जाएंगे? और हमें यहाँ किसने रखा है?

आप स्वीडिश लोगों से क्या कहना चाहेंगे, जैसा कि आपने बताया कि वे इस्लाम की ओर अधिक झुके हुए हैं, लेकिन शायद वे इस्लाम अपनाने में हिचकिचा रहे हैं। आप उन्हें कैसे प्रोत्साहित करेंगे?

ठीक है, मेरे प्यारे देशसियों मुझे नहीं पता आपने ये वीडियो पूरा देखा है या नही लेकिन मैं आपसे यही कहना चाहूँगा, सच को खोजने से मत डरिए चाहे वो कहीं भी हो। और सिर्फ़ इसीलिए की आप इस्लाम के बारे में पढ़ते है। इसका मतलब नहीं की आप अवश्य ही मुसलमान बन जाएँगे। और सिर्फ़ इसीलिए की आप मुसलमान बन जाते है। इसका मतलब ये नहीं की आप अरब बन जाएँगे। आप अभी भी स्वीडिश है, मैं स्वीडिश हूँ। में अभी भी वहाँ का हूँ जहाँ से मैं आया हूँ। और इसने मुझे नहीं बदला कि मैं कोन हूँ। बल्कि में कैसा हूँ इसे बदला है। और ख़ुश हो गया हूँ, और बेहतर इंसान बन गया हूँ। मेरे पास ऐसी हिदायत है जो मेरी जिंदगी में पहले कभो नहीं थी। मेरे पास हर सुबह उठने की वजहा है। और मैं जानता हूँ कि आप में से कई लोग ऐसे है। जो उठते है और खालीपन महसूस करते है। या किसी चीज की तलाश में है। इसीलिए सच की तलाश करने से मत डरिए। रोशनी की तलाश कीजिए, चाहे वो कहीं भी हो। और जब ये मिल जाए तो खुले दिमाग से इसे अपना लीजिए। और अगर आपके कुछ सवाल है तो सवाल पूछिए।