"1 साल बाद भी जिस्म सही-सलामत था!" - उसने 6,000 लाशों को ग़ुस्ल दिया
प्रकाशन तिथि
मेरा पहला काम मुर्दों को उठाना था। सच कहूँ तो मैंने ये पैसों के लिए किया था। मैं 10,000 से ज़्यादा लोगों को क़ब्र में उतार चुका हूँ। हमने बॉडी बैग खोला, तो हर जगह मैगट्स रेंग रहे थे। कीड़े। जब मैं कफ़न पहना रहा था, तो मुँह से मकड़ियाँ निकलने लगीं और नाक और कान से छोटे-छोटे कीड़े बाहर आ रहे थे। जब उनकी मौत हुई, तो हमें खबर मिली। उनके भाई ने कहा, "नहीं, मैं इनका दाह संस्कार नहीं करूँगा" मैंने कहा, "भाई तुम्हारा भाई एक मुसलमान था, वो इस्लामी तदफ़ीन चाहता था।” "नहीं, बिल्कुल नहीं।" जब लाश अंदर गई, तो पता है आग लगते ही क्या हुआ?
वो उछल पड़ी। और वो चिल्लाया, "हे भगवान, ये ज़िंदा है!" वो 30 साल से ज़्यादा समय से मुर्दों को नहलाते थे। उन्होंने मेरा हाथ पकड़ा, और अपने पैर पर रख लिया। उन्होंने कहा, "अब मैं खुश हूँ। जब मैं मर जाऊँ तो तुम मुझे नहला सकते हो।" पुलिस ने उन्हें देखा, और सायरन बजाकर रुकने को कहा। वो रुके नहीं, भागते रहे। आख़िर में गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। दोनों लड़के जलकर मर गए। 99.9% जल चुके थे। लोगों ने मुझसे पूछा, "तुम इन्हें कैसे नहलाओगे?" मैंने कहा, "मुझे करना ही होगा।" तो हमने उन्हें टेबल पर रखा। जब मैं अपने पिता के डेथ सर्टिफिकेट पर साइन करने के पल को याद करता हूँ, मैं गाड़ी चला रहा था, मैंने वैन में पीछे ऐसे देखा, और वो पीछे बेजान पड़े थे। वो मुझे नहलाते थे, और अब मैं उन्हें नहला रहा हूँ। और जब मैंने उन्हें कफ़न पहनाया, तो उनके ठंडे शरीर को महसूस किया। मैंने कहा, "अब्बू, आप मरे नहीं हैं। ये तो बस शुरुआत है।" अस्सलामु अलैकुम भाई अहमद हरैची, हमारे साथ होने के लिए बहुत शुक्रिया। आपको मुस्लिम अंडरटेकर भी कहा जाता है। टुवर्ड्स इटरनिटी की तरफ से, हम आपको यहाँ पाकर बहुत खुश हैं। जज़ाकअल्लाह ख़ैर। मुझे भी आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई कि आख़िरकार हम मिल ही गए। क्या आप हमें अपनी ज़िंदगी के बारे में थोड़ा बता सकते हैं?
मैं मिडिल ईस्ट से हूँ। मेरे दादा-दादी दूसरे विश्व युद्ध के दौरान लेबनान से ऑस्ट्रेलिया आए थे। हम ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में पैदा हुए। एक आम लड़के की तरह, मैं स्पोर्ट्स, क्रिकेट, सॉकर, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और कराटे खेलता था। जवानी में मेरा पहला काम मुर्दों को उठाना था। मैं युवा था, और तभी से मैं ग़ोरकन (क़ब्र खोदने वाला) बन गया और फिर मैं मौत की दुनिया में बहुत गहराई तक चला गया, मौत और दुनिया के आख़िरी दिन के बारे में जानने लगा। 1996 में मैंने पहले इंसान को दफ़नाया था, और आज 2026 तक। मैं 10,000 से ज़्यादा लोगों के लिए क़ब्रें खोद चुका हूँ और उन्हें क़ब्र में उतार चुका हूँ, और 6,000 से ज़्यादा लोगों को नहलाया है। आपने ये पेशा क्यों चुना?
जब मैं 14-15 साल का था, तो पहला काम जो सामने आया वो अपनी कम्युनिटी के लिए मुर्दों को उठाना था। और सच कहूँ तो मैंने ये पैसों के लिए किया था। मैंने ऐसा इसलिए नहीं किया कि मुझे मुर्दे उठाने का शौक था, बल्कि मुर्दों का काम करने में ज़्यादा पैसे मिलते थे क्योंकि कोई ये काम नहीं करना चाहता था। और बात ये थी कि इसके लिए रात में किसी भी वक़्त जाना पड़ सकता था। तो मैंने सोचा, एक बॉडी के 30 डॉलर, वाह ये तो बढ़िया है। अगर हफ्ते में तीन मिल गए तो 90 डॉलर, मैं तो... एक साल में मैं तीन साल के बराबर कमा लूँगा...
मैं कुछ ऐसे ही हिसाब लगाता था, क्योंकि जवानी में पैसों की ज़रूरत होती है। लेकिन समस्या ये थी कि मुझे किसी को अपने साथ ले जाना पड़ता था। जब कॉल आती, तो मैं कहता, "यार, मेरे साथ चलोगे, बस एक छोटा सा काम है?" तो मेरा दोस्त वैन में बैठा होता... मैं उसे साथ ले जाता, और हम अस्पताल से बॉडी उठाते... "तू कर क्या रहा है यार? तूने तो कहा था बस एक छोटा सा काम है!" मैं उनसे बॉडी उठवाता था। तो मेरा काम इसी तरह निकल जाता था। मुर्दों को उठाने के बाद, उन दिनों मैं उन्हें वापस गैरेज में ले आता था। कई सालों बाद, पुराने लोग गुज़र गए, और फिर मेरे अलावा ये काम करने वाला कोई नहीं बचा। क्या आपके काम के बारे में सुनकर लोग डर जाते हैं?
वो डरते नहीं, हैरान होते हैं। कुछ बुज़ुर्ग अंधविश्वासी होते हैं। मैं हाथ मिलाता हूँ, तो वो कहते हैं, 'ऊह'। मैं कहता हूँ, "घबराइए मत, मैंने आज सिर्फ दो लोगों को ही नहलाया है।" फिर वो मुझे देखकर कहते हैं, "जब मैं मरूँ, तो मेरा ख्याल रखना।" मैं कहता हूँ, "आप फ़िक्र मत कीजिए, आप बस मरने पर ध्यान दीजिए। मरने के बाद का काम मुझ पर छोड़ दीजिए।"मैं बुज़ुर्गों की इज़्ज़त करता हूँ। जब आपने पहली बार किसी मुर्दे को नहलाया, तो कैसा लगा?
वो व्यक्ति जिनके साथ मैं काम किया करता था। वो 30 साल से ज़्यादा समय से मुर्दों को नहलाते थे। उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया, मैंने उनसे काफ़ी कुछ सीखा। वो मेरे लिए पिता जैसे थे। उनके सभी बच्चों का कत्ल हो गया था, और उन्होंने ही उन्हें नहलाया था। मुझे याद है उन्होंने अपनी बीवी को भी दफ़नाया था। ज़ाहिर है जब वो 80 साल से ज़्यादा के हो गए, तो बीमार रहने लगे, जब वो अस्पताल में भर्ती थे, तब मैंने मुर्दों को नहलाना शुरू कर दिया था। फिर एक दिन वो अचानक आ गए, एक जवान आदमी का जनाज़ा था। वहाँ बहुत से नौजवान थे, और वो पता नहीं कहाँ से आ गए। लोगों ने मुझसे कहा, "वो अपना काम वापस लेने आ गए हैं।" मैंने कहा, "ये उनका ही काम है, मेरा नहीं।" उन्होंने एक कुर्सी ली, धोने की टेबल वहाँ थी, और उन्होंने कुर्सी सीधे टेबल के सामने रख दी। उन्होंने मुझे देखा, वो एक सख्त और मज़बूत इंसान थे। उन्होंने कहा, "शुरू करो।" तो मैंने पढ़ा, "रब्बी शरहली सदरी वा यस्सिरली अमरी बिस्मिल्लाहिर-रहमानिर-रहीम" मैंने ऐसा पहले भी किया था। मैं नहलाता रहा, और वो बस देखते रहे। उन्होंने मुझसे एक-दो बार कहा, "थोड़ा और, थोड़ा और।" काम खत्म हुआ, वो उठे, और ऑफिस में जाकर बैठ गए। नहलाने और कफ़न पहनाने के बाद, उन्होंने कहा, "अंदर आओ," और मुझे अपने पास बिठाया। उन्होंने मेरा हाथ पकड़ा, और अपने पैर पर रख लिया। उन्होंने कहा, "अब मैं खुश हूँ। जब मैं मर जाऊँ तो तुम मुझे नहला सकते हो।" सुबहानअल्लाह। और वो वहाँ से चले गए। मैंने खिड़की से देखा, उनके चलने का एक खास अंदाज़ था...
कुछ इस तरह.... और उस लड़के ने मुझसे कहा था, "वो अपना काम वापस लेने आए हैं।" मैंने कहा, "नहीं। वो अलविदा कहने आए थे। अब वो कभी वापस नहीं आएँगे।" कुछ दिनों बाद उनका इंतकाल हो गया। और फिर मैंने उन्हें नहलाया। मुर्दों को नहलाने वाले को आज नहलाया जा रहा था। वल्लाह. . . मैंने उन्हें नहलाया, दफ़नाया, सब कुछ किया। वो मेरी अम्मी की क़ब्र के बिल्कुल पीछे, बहुत ही क़रीब दफ़्न है, जब मैं अम्मी की क़ब्र पर जाता हूँ, उन्हें भी देखता हूँ। क्या बॉडी को नहलाते वक़्त आपको कभी बहुत डर लगा है?
डर तो नहीं, बल्कि और ज़्यादा विनम्र महसूस हुआ है। अभी हाल ही में मैंने एक शख्स को नहलाया, जिसकी मौत कई दिन पहले हो चुकी थी। ऑस्ट्रेलिया में बहुत गर्मी थी, 40 डिग्री से भी ज़्यादा। गर्मी में लाश बहुत जल्दी सड़ने लगती है। उसका कोई परिवार नहीं था। हमने बॉडी बैग खोला, तो हर जगह मैगट्स रेंग रहे थे। -कीड़े -ओह, कीड़े। सफ़ेद कीड़े। और पता है, सुबहानअल्लाह, मैंने उसे जितना हो सके साफ़ किया, फिर नहलाना शुरू किया, उसे सुखाया और कफ़न पहनाया। जब मैं कफ़न पहना रहा था, तो उसके मुँह से मकड़ियाँ निकलने लगीं, और नाक और कान से छोटे-छोटे कीड़े बाहर आ रहे थे। क्या आपने कभी किसी बुरी तरह कटी-फटी लाश को नहलाया है? आपका सबसे मुश्किल केस कौन सा रहा है?
मुझे दो नौजवान लड़के याद हैं, 20 साल के भी नहीं थे, पक्के दोस्त थे। वो रात 11 बजे जिम गए, कसरत की। उनमें से एक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था, उसका लाइसेंस रद्द हो चुका था। वो वापस आ रहे थे, पुलिस ने उन्हें देखा, सायरन बजाकर रोकने की कोशिश की। वो रुके नहीं, भागते रहे। उसके बाद वहाँ क्या हुआ किसी को नहीं पता, ख़ैर, कार का एक्सीडेंट हो गया और उसमें धमाका हो गया। दोनों जलकर मर गए। जलने से मेरा मतलब है 99.9% जल जाना। लोगों ने मुझसे पूछा, "तुम इन्हें नहलाओगे कैसे?" मैंने कहा, मैं अल्लाह पर तवक्कल करता हूँ। मुझे करना होगा, क्योंकि मैं जानता हूँ वो लड़के मुझे बहुत मानते थे। वो मुझे जिम में देखते थे, मैं उनके लिए एक रोल मॉडल था। उन्हें टेबल पर रखा। तौलिए लिए और उन्हें गीला किया। तौलिया लगाया और डस्टबिन में डाल दिया। फिर दूसरा तौलिया। बस हलका सा लगाया। और डस्टबिन में। मुझे लगता है मैंने लगभग 20 से ज़्यादा तौलिए इस्तेमाल किए, सिर्फ अपनी तसल्ली के लिए कि मैंने उन्हें नहला दिया है। सुबहानअल्लाह। देखिए, मुझे याद है कुछ समय पहले, हम एक अपार्टमेंट में गए और वहाँ पुलिस को बुलाया गया, उन्होंने दरवाज़ा तोड़ दिया। अंदर आदमी था, सर्दियाँ थीं और रूम हीटर अभी भी चालू था, वो हीटर के पास मरा पड़ा था। और उसे मरे हुए छह हफ्ते हो चुके थे। उसका शरीर फट चुका था, उसका पेट फट गया था, वो सूज गया था और फट गया था, वो नज़ारा बहुत ही भयानक था। मुझे याद है पुलिस वाला बर्दाश्त नहीं कर पाया और उबकाई लेते हुए बाहर भागा। सुबहानअल्लाह, मुझे याद है हमने उसे उठाया, और आपको पता हैं, मुर्दे का वज़न बहुत होता है। उसे वापस जनाज़े की जगह पर ले गए, मुझे याद है उसकी बदबू इतनी तेज़ थी कि काफ़ी दिनों तक वहाँ से नहीं गई। बहुत समय तक वो बदबू आती रही, क्योंकि लाश बहुत बुरी तरह सड़ चुकी थी। पता है कभी-कभी मैं क्या करता हूँ?
मेरे पास दो विक्स इनहेलर होते हैं। मैं उन्हें अपनी नाक में लगा लेता हूँ, ताकि विक्स की महक आती रहे। --अच्छा? -मौत की अपनी एक अलग ही बदबू होती है। जो लोग पुलिस या फोरेंसिक में हैं, वो इस बदबू को पहचानते हैं, क्योंकि वो क्राइम सीन पर जाते हैं जहाँ लोग काफ़ी समय से मरे पड़े होते हैं। ये बदबू हर जगह एक जैसी ही होती है। क्या आपने कभी किसी बच्चे की लाश को नहलाया है?
हाँ, मैंने बहुत से बच्चों को नहलाया है। बच्चों को देखकर मुझे भी बहुत तकलीफ़ होती है। बच्चों को नहलाते वक़्त मैं बहुत रोता हूँ, खासकर जब उनके माँ-बाप को देखता हूँ, खासकर उस बच्चे के लिए जिसके पिता कहते हैं, "वो बिल्कुल मेरी परछाईं था। वो हर जगह मेरी नकल करता था और मेरे पीछे-पीछे घूमता था।" लेकिन मेरे दोस्त, ये एक आज़माइश है, अल्लाह की तरफ से एक इम्तिहान है। मुझे एक छोटा लड़का याद है, वो क्लासरूम में था। एक औरत को स्कूल बुलाया गया क्योंकि उसका बेटा थोड़ी शैतानी कर रहा था। तो वो प्रिंसिपल से मिलने गई। जब वो वापस जा रही थी, उसने एक्सीलरेटर दबाने की कोशिश की। उसकी पानी की बोतल ब्रेक के नीचे गिर गई, तो वो उसे निकालने झुकी और गलती से एक्सीलरेटर दब गया, और कार पीछे जाने के बजाय आगे इमारत में जा घुसी, बिल्कुल ऐसे ही एक कमरे में, और दो बच्चों की जान चली गई। एक मुस्लिम, और एक ग़ैर-मुस्लिम। वो औरत बहुत परेशान थी, वो काफ़ी बुज़ुर्ग थी। जब मैं उस लड़के का जनाज़ा ले जा रहा था, तो उसके पिता मेरे साथ कार में थे। मैंने उनसे पूछा, "क्या ये सच है कि आप बदला लेने वाले हैं?" क्योंकि वो औरत भी मुस्लिम है और ये भी मुस्लिम हैं। उन्होंने कहा, "नहीं, मैंने उसे माफ़ कर दिया।" मैंने पूछा, "आपने माफ़ कर दिया?
लोग तो कह रहे हैं कि आप बदला लेंगे।" उन्होंने कहा, "नहीं। 6 महीने पहले जब उनके शौहर का इंतकाल हुआ, तो मैं उनके घर गया था, मैंने वहाँ खाना भी खाया था।" नहीं, मैं उसे माफ़ करता हूँ।" हम क़ब्रिस्तान जा रहे हैं, पीछे एक ताबूत रखा है, और उसका बेटा उससे बस इतनी दूर है। और वो दुनिया से कह रहा है, "मैं उसे माफ़ करता हूँ।" -ये बात पूरी दुनिया में वायरल हो गई। -वाह। और पता है, सुबहानअल्लाह, यही इस्लाम है। यही सच्चा इस्लाम है। क्या आपने कभी मुर्दे के शरीर से ऐसी आवाज़ सुनी है जैसे...? शरीर से कभी-कभी आवाज़ें आती हैं। जैसे, अंदर से हवा बाहर निकलती है... जैसे कि... जैसे...
शरीर ढीला पड़ जाता है, खासकर जब आप गर्म पानी से नहलाना शुरू करते हैं, तो शरीर ढीला होने लगता है, वो फड़कने लगते हैं, जैसे हाथ ऐसे है और वो अचानक से, और आपको लगेगा "क्या हुआ, मुझे किसने छुआ?" लेकिन मुझे पता है कि ये आम बात है, वो ज़िंदा नहीं हैं। सुबहानअल्लाह, एक बार हम दफ़ना रहे थे, और एक आदमी खड़ा था, और पता है उसने... वो क़ब्र के ऊपर था, शायद उसका फोन यहाँ था, और वो नीचे झुक रहा था, और उसका फोन क़ब्र में गिर गया, लेकिन उसे पता ही नहीं चला। मैं नीचे था, हमारा काम हो गया था, जहाँ मुर्दे को रखते हैं, हमने क़ब्र को पत्थरों से ढका, फिर मिट्टी डाली, और फिर वो बोला, "मेरा फोन कहाँ है?
क्या तुम मेरे फोन पर कॉल कर सकते हो?" मैंने उसके फोन पर कॉल किया, और हमें घंटी बजने की आवाज़ आई, और हम आवाज़ के पास गए, तो वो क़ब्र के अंदर से आ रही थी। सुबहानअल्लाह। क़ब्र के अंदर घंटी बज रही थी। उसने मेरी तरफ देखा, मैंने कहा, "बैड लक , भाई, अब वो गया।" क्या आप मुझे एक-एक बात बता सकते हैं कि मरने के बाद मुझे कैसे नहलाया और दफ़नाया जाएगा? मौत के वक़्त, अल्लाह सुब्हानहू व तआला अपने फरिश्तों को भेजता हैं, जो सबसे पहले नीचे आते हैं। वो वहाँ बैठते हैं, और आपने देखा होगा कि कभी-कभी मुर्दा किसी चीज़ को देख रहा होता है। उस वक़्त, मौत का फ़रिश्ता आपके सिरहाने खड़ा होता है, और रूह ऐसे बाहर निकलती है जैसे किसी कप से पानी बाहर गिरता है, बहुत ही आराम से। इसीलिए लोग ऐसा करते हैं... वो ऐसे नहीं करते...
वो असल में अपनी आख़िरी साँस अंदर खींचते हैं। जब आप मरते हैं, तो साँस अंदर जाती है, बाहर नहीं आती। यही मौत है, आँखें ऊपर की तरफ देखती हैं। अगर वो जगे हुए हैं, तो वो अपनी रूह को निकलते हुए देखते हैं। हमारे पास एक ख़ास कपड़ा होता है, हमने हज़ारों मँगवाए हैं। वो यहाँ से घुटनों तक आता है, और वो काले नमदे का होता है। इसका मतलब कि पानी उसके आर-पार नहीं जा सकता। अगर आप पानी पर कोई तौलिया रखें, तो क्या होगा?
वो गीला होकर पारदर्शी हो जाएगा। अगर हम नहलाते वक़्त सफ़ेद तौलिया इस्तेमाल करें, तो सब कुछ आर-पार दिखेगा। उसकी ज़रूरत ही नहीं है, हाँ। ये कपड़ा पारदर्शी नहीं होता। तो हम क्या करते हैं, नहलाने से पहले हम पेट को दबाते हैं, ताकि पेट में कुछ भी बचा न रहे। हम पेट पर दबाव डालते हैं जिससे पेट के अंदर का सब कुछ बाहर आ जाए। एकदम से। सारी गंदगी बाहर निकल जाए। कई बार इसमें बहुत मेहनत लगती है। दबाते रहना पड़ता है, और गंदगी बाहर आती रहती है। कभी-कभी तो उसमें मल के साथ दवाइयां मिली होती हैं। क्योंकि अगर हम ऐसा न करें, तो हम उन्हें सफ़ेद कफ़न में लपेटते हैं। सोचिए हमने उन्हें लपेट दिया, और फिर एक-दो घंटे बाद, आप क़ब्रिस्तान में हैं, क़ब्र में डालने के लिए शरीर को उठाते हैं, और नीचे से पूरी गंदगी निकल रही हो। ये तो हम एक स्पंज की मदद से, साबुन या बेरी के पत्तों से, और नीचे से हम सफ़ाई करते हैं। और फिर हम देखते हैं। साफ़ है। हम बारीक़ी से देखते हैं कि कहीं कोई गंदगी, या ऐसी चीज़ तो नहीं बची है, और जब साबुन बिल्कुल साफ़ रहता है, तब हमें पता चल जाता है कि सफ़ाई हो गई। क्या आप खुद से उन अंगों को नहीं छूते...
नहीं, नहीं, आपके और उस जगह के बीच एक परत होती है। हमारा मक़सद बस ये देखना होता है कि स्पंज या साबुन, बिल्कुल साफ़ वापस आए, उस पर कोई दाग़ या निशान न हो। वो टेबल ऐसी होती है, और उसमें एक नाली बनी होती है। शरीर उसके ऊपर रखा होता है, तो जो भी गंदगी निकलती है वो सीधे नाली में जाती है। अगर गंदगी ज़्यादा हो, तो सफ़ाई के बाद हमें पीछे के हिस्से में रुई डालनी पड़ती है। हम अपने हाथों से रुई डालकर उसे बंद कर देते हैं, बिल्कुल एक प्लग की तरह, और एक प्लास्टिक या रुई की पट्टी लगा देते हैं, ताकि कुछ भी बाहर न निकले। तो ये काम इतना आसान नहीं है। ये बहुत ही पर्दा रखने वाला और ज़िम्मेदारी का काम है, बड़ी ज़िम्मेदारी है। जब आपको मरा हुआ मान लिया जाता है, तो जनाज़े की तैयारियाँ शुरू हो जाती हैं। पूरी दुनिया में, या जहाँ भी आप मशहूर हों, व्हाट्सएप पर मेसेज जाएगा। वो इस पर निर्भर करता है, आप कितने मशहूर है। "फ़लां इंसान की मौत हो गई है।" आपके जानने वाले या फिर अजनबी लोग, आपको अपने कंधों पर उठाएंगे। यह इस बात पर तय होगा कि कितने लोग उठाने वाले मौजूद हैं। वो आपको क़ब्र तक, ज़मीन में बने एक गड्ढे तक ले जाएंगे। और मैं हमेशा लोगों से कहता हूँ, कि गड्ढा बिल्कुल वैसा ही होता है जैसा एक बिल्ली शौच के लिए खोदती है, बस थोड़ा ज़्यादा गहरा होता है। कहने का मतलब है कि मरने के बाद लोग बस आपको गड्ढे में डालकर चले जाते हैं। देखिए कि एक इंसान का आख़िरी अंज़ाम कैसा होता है। मुसलमान दफ़नाने से पहले शरीर को क्यों नहलाते हैं, जबकि पूरी दुनिया में दाह संस्कार आम बात है, क्या ग़ैर-मुस्लिम लोगों को ये बात अजीब लगती है?
क्या आपने दाह संस्कार होते देखा है? जब आप देखेंगे, तो समझ जाएँगे कि इस्लाम क्यों सम्मानजनक है। जब शरीर को जलाया जाता है, मुझे याद है एक बार एक आदमी था, एक बूढ़ा नव-मुस्लिम, वो था तो यूरोप का लेकिन वो ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था। और उसका भाई उसका सबसे क़रीबी रिश्तेदार था, तो फैसले का हक़ उसी का था। जब उसकी मौत हुई, तो हमें ख़बर मिली। लेकिन उसके भाई ने कहा, "नहीं, मैं इसका दाह संस्कार करूँगा।" मैंने कहा, "भाई, तुम्हारा भाई एक मुसलमान था। वो इस्लामी तदफ़ीन चाहता था।" "नहीं, नहीं। बिल्कुल नहीं।" ठीक है, हम बस उसे देखने और उसके लिए दुआ करने के लिए दाह संस्कार में गए क्योंकि अब हमारे हाथ में कुछ नहीं था। जब शरीर अंदर गया, तो आपको पता है आग लगते ही क्या हुआ? वो उछल पड़ा। और वो चिल्लाया, "हे भगवान!
वो ज़िंदा है!" मैंने कहा, "नहीं भाई, तुमने बस उसे दुबारा मार दिया।" मैंने ऐसे ही कहा ताकि उसे बुरा लगे। बहुत तेज़ गर्मी की वजह से, मांस और नसें सिकुड़ जाती हैं, जिससे शरीर ऐसे उछलता है। ये एक सज़ा है। ये एक अज़ाब है। तो इस्लाम में, एक मुसलमान बहुत साफ़-सुथरी ज़िंदगी जीता है। आप शौचालय जाते हैं, तो धोते हैं, आप वुज़ू कर के नमाज़ पढ़ते हैं। तो इंसान की इज़्ज़त इसी में है कि उस शरीर को वापस उसी साफ़-सुथरी और पाक हालत में लाया जाए, और उसे वापस मिट्टी में मिला दिया जाए, क्योंकि मिट्टी बिल्कुल पाक होती है। अगर आप कभी मेरे सोशल मीडिया पर जाएँ, तो आप लोगों के कमेंट्स पढ़ेंगे। वो कहेंगे, "मैं एक कैथोलिक हूँ," वो अपनी पहचान बता देंगे कि "मैं मुसलमान नहीं हूँ। लेकिन आप जो करते हैं वो सम्मान है। मरने वाले के साथ आप सच्ची इंसानियत दिखाते हैं।" ऐसी बहुत सी बातें होती हैं, जो दिखाती हैं कि हम मरने वालों की इज़्ज़त करते हैं, हम उन्हें सम्मान देते हैं, और हम उन्हें उनका हक़ देते हैं। और कई बड़े प्रोड्यूसर्स जिन्होंने मेरे साथ छोटी-छोटी डॉक्यूमेंट्रीज़ बनाई हैं, वो लोग भी जनाज़े में आए हैं, और उन्होंने आकर कहा, "यार, ये मृतक के सम्मान का सबसे बेहतरीन तरीक़ा है जो मैंने अबतक देखा है।" मुझे वो आदमी याद है, उस समय लोग ताबूत को कंधा देकर मस्जिद ले जाने के लिए दौड़े और मुझे याद है वो लोग, वो प्रोड्यूसर्स मुसलमान नहीं थे। उन्होंने पूछा, "क्या ये सब उसके घरवाले हैं?" मैंने कहा, "नहीं, नहीं, ये सब तो अजनबी हैं।" "तो फिर वो ताबूत क्यों उठा रहे हैं?" मैं बोला, "क्योंकि इस्लाम में, हम सब आपस में भाई-बहन हैं।" और वो बस इतना बोला, "यार, ये तो बहुत ही ख़ूबसूरत है।" आपने बहुत सारे, ढेरों जनाज़े देखे हैं। ऐसी कौन सी चीज़ है जिसका लोगों को सबसे ज़्यादा पछतावा होता है?
लोगों को अपने टूटे रिश्ते नहीं जोड़ने का सबसे ज़्यादा पछतावा होता हैं । मिसाल के तौर पर, एक बार एक आदमी था, वो दीवार पर अपना सिर पटकने लगा, क्योंकि उसने 10 साल से अपने भाई से बात नहीं की थी। पूरे 10 साल, बस एक छोटी सी बात कि "उसने ये कहा, उसने वो कहा।" और अब मौत के वक़्त वो सोच रहा है, "मैंने उसे कॉल क्यों नहीं कर लिया, मैंने बात को नजरंदाज क्यों नहीं किया, बस रहने देता, इन बातों में क्या रखा है?" अब बहुत देर हो चुकी है। एक माँ जिसे कोरोनर के पास ले गए वो एक हफ़्ते से ज़्यादा घर में मरी पड़ी रही, उसके बच्चे उसी गली में रहते हैं, लेकिन सोचिए, वो अपनी माँ से बात तक नहीं करते थे। उसके जनाज़े के वक़्त, वो मिट्टी और धूल पर हाथ मार रहे थे, ये असहनीय था। इसीलिए एक इंसान होने के नाते घमंड छोड़ें दें, अपना गुस्सा पी जाएँ, विनम्र बनें, क्योंकि वल्लाही, ये पछताने लायक नहीं है, क्योंकि जैसे ही आप क़ब्र में जाते हैं, आपका पछतावा और सब कुछ ख़त्म हो जाता है। इसलिए इसे क़ब्र तक ले जाने से पहले अभी से ख़त्म कर दें। इस दुनिया में असली दौलत तो दिल का सुकून है, सकीनत- इत्मिनान। सुकून एक ऐसा खज़ाना है जो कभी कम या ख़त्म नहीं होता। क्या मुर्दे हमें देख या सुन सकते हैं?
पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की एक हदीस है कि मौत के वक़्त, आप वापस जाते हुए कदमों की आहट सुनेंगे। उन कदमों की आहट का मतलब है कि अब आप क़ब्र में बिल्कुल अकेले हैं, लोग आपको छोड़कर चले गए हैं। बस इसी एक मौके पर ऐसा ज़िक्र आया है, कि, लेकिन वो कैसा सुनना होता है, ये तो बस अल्लाह ही जानता है। पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने ये भी फ़रमाया है, "मुर्दे के शरीर को मत काटो और न ही उसकी हड्डियां तोड़ो।" क्योंकि मुर्दे को भी दर्द महसूस होता है, वो बिल्कुल ज़िंदों की तरह महसूस करते हैं। और आख़िर में अल्लाह ही बेहतर जानता है, लेकिन हम हमेशा, हम हमेशा हर चीज़ के बारे में अच्छा ही सोचते हैं, इंशा अल्लाह। क्या होता है अगर कोई इंसान ग़ुस्ल किए बिना ही मर जाए?
अगर कोई इंसान जानबूझकर या अपनी मर्ज़ी से ग़ुस्ल नहीं करना चाहता जैसे मिसाल के तौर पर, उसने अपनी बीवी के साथ संबंध बनाए, और बस ऐसे ही काम पर चला गया और उसने ग़ुस्ल नहीं किया, तो वो नापाक है। वो नापाक़ी की हालत में, और अल्लाह उसके साथ उसी अनुसार पेश आयेगा। पर इसका ये मतलब नहीं है कि अब वो मुसलमान नहीं रहा। बेशक वो अब भी मुसलमान है, उसे भी नहलाया जाएगा, कफ़न पहनाया जाएगा और पाक़ किया जाएगा। लेकिन ये उसके लिए एक गुनाह है। क्या काम के दौरान आपके साथ कुछ ऐसा तजुर्बा हुआ है जिसका आप पर बहुत लंबे समय तक असर रहा हो?
ये बात 25 साल पुरानी है, जनाज़ा ख़त्म होने के बाद मैं एक्सकेवेटर से ज़मीन खोदने लगा। मशीन के पास एक आदमी खड़ा था, वो काफ़ी लंबा था क्योंकि वो बहुत ऊँचा था। मैं ऊंचाई पर था और वो ऊँचा। और उसके साथ दो ठिगने आदमी थे। और मुझे याद है उसने काले रंग की लेदर की जैकेट पहनी हुई थी। और उसने मुझसे पूछा, "क्या कोई और भी जनाज़ा है?" मैंने कहा, "नहीं, नहीं, मैं बस एक अतिरिक्त क़ब्र खोद रहा हूँ।" क्योंकि मैं अक्सर ऐसे ही क़ब्र खोदकर रखता था। और मुझे याद है उसके दोनों दोस्तों ने कहा, "अली, अली, चलो चलते हैं।" वो चला गया। मुझे याद है अगले दिन बारिश हुई थी। उसके अगले दिन, उन्होंने मुझे फोन किया और कहा, "जाकर एक क़ब्र खोदिये, उसे थोड़ा बड़ा बनाना।" तो मैंने कहा, "यार, हम दो मीटर की खोदते हैं, कोई भी हो, दो मीटर से बड़ा नहीं होने वाला।" लोग तो ऐसे बढ़ाकर कहते है। जनाज़ा आया, मैं क़ब्र में था, उन्होंने मुझे पकड़ाया, मैं नीचे कूदा, वही सफ़ेद कफ़न, मुझे क्या पता ये कौन है, कुछ नहीं। लेकिन मुझे याद है वो क़ब्र से लंबा था, इसलिए उसे फिट करने के लिए मुझे उसके पैर थोड़े मोड़ने पड़े। बाहर आया, सब बंद किया, और चला गया। अगली सुबह, मैं खुदाई के लिए जल्दी गया, और मैंने उसी क़ब्र पर एक औरत को देखा, उसी क़ब्र पर जिसे मैंने एक दिन पहले ही बंद किया था। तो मैंने मशीन बंद कर दी, मैं अक्सर सवाल पूछा करता था, "मरने से पहले उन्होंने क्या कहा, क्या किया, कुछ खाया, क्या खाया?" मैं बहुत जिज्ञासु था। उसने मुझसे कहा, "आप यक़ीन नहीं करेंगे। वो कुछ दिन पहले यहीं था।" मैंने पूछा, "उस जनाज़े के लिए?" वो बोली, "हाँ।" मैंने कहा, "उनकी मौत कैसे हुई?" उसने बताया, "वो सोने गए, और सुबह मैंने हिलाया, तो नहीं उठे।" 40 साल के थे। मैंने पूछा, "क्या उन्होंने लेदर जैकेट पहनी थी?" वो बोली, "वो उनकी मनपसंद जैकेट है, वो हमेशा वही पहनते थे।" मैंने कहा, "क्या उनके साथ दो लोग थे, उनके पक्के दोस्त?" फिर मैंने मिट्टी पर लगी तख्ती देखी, नाम पढ़ा, उस पर लिखा था - "अली"। और मैं समझ गया कि ये वही है। क्योंकि वो लंबा था, और सब कुछ उसी से मिल रहा था। उसने अपनी ही क़ब्र देखी थी। ज़ाहिर है मैंने महिला को ये नहीं बताया, लेकिन हाँ। क्या आपने कभी अपने किसी प्यारे को नहलाया और दफ़नाया है?
और तब कैसा लगा? मेरे पिता, बस थोड़े दिन पहले। जब मुझे अपने अब्बा के डेथ सर्टिफिकेट पर साइन करना याद आता है, तो याद आता है कि उन्होंने मेरे बर्थ सर्टिफिकेट पर साइन किए थे। जब मैंने मोर्चरी ले जाने के लिए उन्हें अस्पताल से लिया, मैं गाड़ी चला रहा था, मैंने वैन में ऐसे पीछे देखा, और वो पीछे बेजान पड़े थे। मैंने कहा, "अब्बा मैं आपको ले जा रहा हूँ। आपने मुझे गाड़ी चलाना सिखाया था।" और मुझे याद है जब वो मुझे गाड़ी चलाना सिखाते थे, तो कहते थे, 'अरे हटो!
ये क्या कर रहे हो!' अब मैं आपको ले जा रहा हूँ। वो मुझे नहलाते थे, अब मैं उन्हें नहला रहा हूँ। और जब मैंने उन्हें कफ़न पहनाया, मुझे याद है जब मैं बीमार होता, या बिस्तर पर होता, तो वो आकर मुझे कंबल ओढ़ाते और मेरा खयाल रखते। अब मैं उन्हें कंबल ओढ़ा रहा हूँ। और सुबहानअल्लाह, जब मैंने उन्हें दफ़नाया, वो आख़िरी मौक़ा था जब मैंने उन्हें देखा और चूमा, मैंने क़ब्र में कभी किसी का चेहरा नहीं खोला या चूमा, सिवाय अपने पिता के। और मुझे उनके शरीर की ठंडक महसूस हुई। मैंने कहा, "अब्बा, आप मरे नहीं हैं। यह तो बस शुरुआत है। हम जल्द ही आपके पास होंगे, इंशा अल्लाह।" अपने माँ-बाप को दफ़नाना, दुनिया का सबसे मुश्किल काम है। ये एक ऐसा वक्त है जिससे हर किसी को गुज़रना है। या तो आप अपने बच्चे को दफनाएंगे, या आप अपने माँ-बाप को दफ़नाएंगे। और तब मैं लोगों को असलियत का सामना करते देखता हूँ। क्या आपने क़ब्रिस्तान में कभी कुछ अजीब महसूस किया है?
हम विदेश में थे, काम के दौरान उन्होंने एक साल पुरानी क़ब्र खोली, आमतौर पर क़ब्र में कुछ नहीं बचता, बस कुछ हड्डियां। हम हड्डियां हटाकर वहाँ दूसरी मय्यत डाल देते हैं, क्योंकि वहां ज़्यादा ज़मीन नहीं है। उन्होंने जैसे ही उस क़ब्र को खोला तो देखा कि क़ब्र में, शरीर बिलकुल सही सलामत था। वैसा का वैसा ही। तो उन्होंने उसे बंद कर दिया। 12 महीने बाद, उन्होंने उसे फिर खोला। मैंने फोन करके पूछा कि क्या हुआ, क्योंकि मैं वो जगह छोड़ चुका था, और वो बोले, "अभी भी वैसा ही है।" तो हमने उसपर कभी ना खोलने का निशान लगा दिया। क्या किसी मुसलमान के लिए आख़िरी वक्त में अपना ईमान खो देना मुमकिन है? जैसे आख़िरी पलों में अपना ईमान ख़त्म हो जाना?
बिलकुल। बिलकुल। इसीलिए तो पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने कहा, "हमेशा अच्छे अंत की दुआ मांगो। हुस्न-अल-ख़ातिमा" हमेशा एक अच्छे अंजाम की दुआ करो। अल्लाह से दुआ करो कि वो हमें एक नेक और अच्छा अंत दे, क्योंकि जब इमाम अहमद का इंतकाल हो रहा था, तो वो बार-बार बेहोश हो रहे थे। और वो कह रहे थे, "नहीं, अभी नहीं, अभी नहीं।" जब वो आख़िरकार कुछ बोल पाए, तो उनके बेटे ने कहा, "अब्बा, आप तो एक नेक इंसान हैं। क्या आप मौत से डर रहे है?" वो बोले, "नहीं मेरे बेटे, शैतान, मेरे सिरहाने बैठा दांतों टेल उँगली दबाकर कह रहा था, 'ऐ अहमद, तुम मेरे हाथ से निकल गए!
ऐ अहमद, तुम मेरे चंगुल से बच गए...' मतलब तुम जन्नत में पहुँच गए, मैं तुम्हें फंसा नहीं पाया।" और वो कह रहे थे, "नहीं, अभी नहीं, अभी नहीं।" इसका मतलब था कि मैं अभी हारा नहीं हूँ। ये जंग ख़त्म नहीं होती जबतक मौत न आ जाये और दोनों पैर जन्नत में दाख़िल न हो जाएँ। तब तक, मौत के वक्त इम्तिहान और भी मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि उसी वक्त सबसे ज़्यादा सब्र की ज़रूरत होती है। इसी वक्त शैतान सबसे कड़े इम्तिहान लेता है ताकि वो तुम्हे भटका सके, और आख़िर में तुम्हें गुमराह कर दे। वो तुम्हें ये यकीन दिलाना चाहता है कि आख़िरत जैसा कुछ नहीं है। ऐसा कुछ भी नहीं है। जिन लोगों ने अपने क़रीबियों को खो दिया है, वो आख़िरत में उन्हें फ़ायदा पहुँचाने के लिए क्या कर सकते हैं?
पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने हमें बताया कि मरने के बाद इंसान का दुनिया से नाता टूट जाता है। लेकिन फिर उन्होंने कहा, यहाँ एक खूबसूरत रहमत है, कि मरने के बाद भी तीन चीज़ें आपके लिए जारी रहती हैं। एक, नेक औलाद जो आपके लिए दुआ करे, इसलिए औलाद को समय दें। फायदेमंद इल्म, जो आपने किसी को सिखाया हो और वो उसे आगे बढ़ाएं। इसलिए लोगों को सिखाइये। एक उस्ताद बनें, इल्म बांटें, सलाह दें। अच्छी सलाह दें, बुरी नहीं। और तीसरी चीज़ है जारी रहने वाला सदक़ा। कोई कुआं, कोई मस्जिद बनवाना, या ऐसा ही कुछ। और क़ुरआन में है, हम कहेंगे, "मुझे वापस भेज दे ताकि मैं सदक़ा कर सकूँ। ताकि मैं नेक काम कर सकूँ।" और मौत को याद रखने के लिए आप उन्हें क्या सलाह देंगे?
जब तक आप ज़िंदा हैं, मौत को याद रखें। आसान लफ़्ज़ों में, इसे बहुत याद रखें। क्योंकि जैसा पैगंबर अलैहिस्सलाम ने हमें बताया, मौत सारे मज़े खत्म कर देती है। मौत को याद करने से, हमारा दिल नरम होता है। और हमें ये एहसास होता है कि इस दुनिया की परेशानियाँ बस कुछ वक्त की हैं। बीमारियाँ, मुसीबतें, आज़माइशें, सब कुछ वक्त के लिए हैं। और ये हमें नेक काम करने के, और हमारे पैदा करने वाले से मुलाक़ात के क़रीब ले जाती हैं, जो हमारी रूह का मालिक है, जिसने हमें बनाया, और जो हमारी रूह वापस बुला लेगा, हम उसी के हैं, और वो अल्लाह है, और हमें अल्लाह के पास ही लौट कर जाना है। लेकिन आम लोगों के लिए है कि क़ब्रिस्तान जाएँ, अपने बच्चों को क़ब्रिस्तान ले जाएँ। उन्हें एहसास होने दें कि ये दुनिया क्या है। कि ये दुनिया हमेशा रहने वाली नहीं है। ये दुनिया एक धोखा है। और आपके लिए, क़ब्रिस्तान जाना एक, एक नेकी का काम है, क्योंकि इससे आपका दिल नरम होता है, और आपको याद रहता है कि सुबहानअल्लाह, कि एक दिन आप भी, बिल्कुल उनकी तरह जो आपसे पहले थे, चलते थे, और जिनके पास बड़े घर थे, और जो आपसे ज़्यादा अहमियत रखते थे, वो आज ज़मीन के नीचे हैं, आज आप यहाँ हैं, लेकिन कल आप भी उन्हीं की तरह ज़मीन के नीचे होंगे। क्या आप पाबंदी से पाँचों वक़्त की नमाज़ नहीं पढ़ पाते?
या फिर आप अरबी में क़ुरआन पढ़ना सीखकर अपने रब के क़रीब होना चाहते हैं, पर समझ नहीं आता शुरुआत कहाँ से करें। तो आपके लिए एक ख़ुशख़बरी है। इस सफ़र में आपका साथ देने के लिए हमने बनाए हैं दो बिल्कुल मुफ़्त ऐप्स, वो भी एकदम ऐड-फ्री। हमारे नमाज़ ट्रैकिंग ऐप से आप 40 दिन तक अपनी नमाज़ें ट्रैक कर सकते हैं और नमाज़ की पक्की आदत डाल सकते हैं। और लामएलिफ़ ऐप से आप छोटे, आसान और मज़ेदार लेसन्स के ज़रिए बिल्कुल शुरुआत से क़ुरआन पढ़ना सीख सकते हैं। अब इसे और मत टालें। आज ही पहला क़दम उठाएँ और डिस्क्रिप्शन में दिए लिंक्स से ऐप्स डाउनलोड करें।